#BiggBoss10:सलमान बोले तुझसे बड़ा गुंडा हूं..तो मैने जड़ दिया थप्पड़- स्वामी ओम
स्वामी ओम ने हाल ही में सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसे सुन यकीनन सलमान खान के फैन्स को गुस्सा आ जायेगा..जानिए सलमान को लेकर क्या बोले स्वामी ओम
स्वामी ओम बीते शुक्रवार को घर से बेघर हुए थे। जिसके बाद बिग बॉस से लेकर घरवालो सहित शो के होस्ट सलमान खान को लेकर काफी अनाप शनाप बोला है। बता दें, हाल ही में स्वामी ओम ने कहा है कि, वह सलमान को एक थप्पड़ जड़ चुके हैं।

जी हां, खुद को स्वामी कहने वाले स्वामी ओम का कहना है कि, उन्होंने सलमान खान को थप्पड़ जड़ा है। स्वामी ने आगे कहा कि, जब सलमान नये साल पर घर के अंदर आये तो उन्होंने सिगरेट पीने के लिए जैसे ही लाइटर निकाला तो मेने उन्होंने स्मोकिंग रूम में जाने को कहा।
बिगबॉस का हिस्सा अब तभी बनूंगा-जब सलमान नाक रगड़कर मुझसे माफ़ी मांगेंगे
सलमान ने स्वामी ओम की बात मान ली और स्वामी ओम से कहा कि मेरे साथ आप भी चले।स्मोकिंग रूम में पहुंचने के बाद सलमान ने मुझसे कहा कि वह मुझसे बड़े गुंडा है, जिसके बाद स्वामी ओम ने सलमान को एक थप्पड़ जड़ दिया।
ओम स्वामी का कहना है कि, 'टीवी में ये सब नहीं दिखाया जाता, स्मोकिंग रुम में कैमरा नहीं होता, मैंने सलमान को जोर से थप्पड़ मारा'। स्वामी ओम की इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वह जाने ।
घर से निकाले जाने के बाद स्वामी ओम ने सलमान खान को आईएसआई का एजेंट भी कहा था। इतना ही नहीं जैसा की हम सभी जानते है कि बिग बॉस एक फिक्शनल कैरेक्टर है। इसके बावजूद स्वामी ओम ने कहा कि,वह बिग बॉस से भी मिल चुके है।बिग बॉस अमेरिका में रहता है।
#Promo Out: खत्म हुआ इंतजार...सुल्तान से मिले रईस
स्वामी ओम ने बिग बॉस पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि, बिग बॉस रात को लड़कियों को बुलाकर गंदे काम करवाते हैं। गौरतलब है कि, स्वामी ओम ने केपटेंसी टास्क जीतने के लिए बानी और रोहन के ऊपर अपनी पेशाब फेंक दी थी। जिसके बाद बिग बॉस ने स्वामी ओम को घर से निकाल दिया था।
इतना ही नहीं सलमान खान ने भी स्वामी ओम की इस हरकत की निंदा की। साथ ही शो मेकर्स से कहा कि, बिग-बॉस के फिनाले में प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम को ना बुलाया जाए।


Click it and Unblock the Notifications

