LEAKED: बिग बॉस 10.. ऐसे हुआ था स्वामी ओम का ऑडिशन.. देंखे वीडियो
बिग बॉस 10 के प्रतिभागी स्वामी ओम का ऑडिशन क्लिप लीक कर दिया गया है। बता दें, इन दिनों अपने विवादस्पद बयान की वजह से स्वामी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बिग बॉस 10 आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन किसी सेलिब्रिटी की वजह से नहीं.. बल्कि बिग बॉस हाउस में आए स्वामी ओम की वजह से। हाल ही में स्वामी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे उन्होंने करीना कपूर खान, गौरी खान और किरण राव को लव जिहाद का शिकार बताया है।
बहरहाल, अब एक नया वीडियो बाहर आया है, जिसमें दिख रहा है कि बिग बॉस 10 के लिए स्वामी ओम का ऑडिशन कैसे किया गया था। वीडियो में स्वामी खुद अपनी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। जैसा कि वह शो के दौरान भी करते हैं।
यहां देंखे स्वामी ओम का ऑडिशन वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications
