बिग बॉस ने रोहन को दिया झटका..अब कभी नहीं बन सकेंगे...
घर के अंदर बिग बॉस ने रोहन को ऐसा झटका दिया जिसे सुनकर बाकी सभी घरवाले खुश सिवाए रोहन के..जानने के लिए पढ़े
बिगबॉस सीजन 10 में दर्शको को रोज ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। लेकिन घर में शांति बनाने का काम होता है कप्तान का जो शायद रोहन मेहरा ठीक से कर नहीं पा रहें हैं।जिसके चलते बिग बॉस ने उन्हें दे दिया है काफी तगड़ा झटका।

रोहन को झटका ये लगा है कि अब वह घर के अंदर कभी कप्तान नहीं बन पायेंगे। दरअसल, जब से घर के घर अंदर चार वाइल्ड कार्ड एंट्रीज हुई है, तबसे घर के माहौल में तनाव आ गया है, जो रोहन हैंडल नहीं कर पा रहे।
जिसके चलते बिगबॉस ने रोहन को सुना दिया है फरमान कि अब घर की कप्तानी संभालने में नाकामयाब रहे, जिस कारण अब वह पूरे सीजन घर के कप्तान नहीं बन सकेंगे।
बता दें, बीते हफ्ते रोहन गोल्ड माइन टास्क जीतने के बाद फिर से घर के कप्तान बने थे। हालांकि उनकी कप्तानी घर में किसी भी प्रतिभागी को पसंद नहीं आई। यहां तक की घरवालो ने रोहन की मनमानी के चलते उन्हें घर का तानाशाह तक घोषित कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
