Bigg Boss 10: प्रियंका जग्गा का पंजाबी वीडियो वायरल....बिग बॉस पर उठे सवाल
हाल ही में एक पंजाबी वीडियो "याद" रिलीज हुआ है जिसमे प्रियंका जग्गा बतौर लीड नजर आ रहीं हैं ।इस पंजाबी गाने के वीडियो में प्रियंका पंजाबी एक्टर विशाल दिगानी के साथ नजर आ रहीं हैं।
बिग बॉस सीजन 10 से जबसे प्रियंका जग्गा घर से बाहर हुई हैं तबसे उनके बारे में तरह तरह नये नये खुलासे देखने और सुनने को मिल रहें हैं। प्रियंका जग्गा घर के अंदर सिर्फ एक हफ्ता ही टिक सकी इसके बावजूद उन्होंने घर के अंदर और बाहर खूब सुर्खियाँ बटोरी। ख़बरें है कि प्रियंका एक बार फिर से घर के अंदर दुबारा एंट्री कर सकती हैं।
जैसा की इस सीजन घर में सेलेब्स के साथ कॉमन मैन को भी एंट्री दी गयी है जिसके तहत प्रियंका जग्गा बिग बॉस का हिस्सा बनी। लेकिन हाल ही में एक पंजाबी वीडियो "याद" रिलीज हुआ है जिसमे प्रियंका जग्गा बतौर लीड नजर आ रहीं हैं।

इस पंजाबी गाने के वीडियो में प्रियंका पंजाबी एक्टर विशाल दिगानी उर्फ़ दबंग दिगानी के साथ नजर आ रहीं हैं। प्रियंका का यह वीडियो यह सवाल उठाता है कि क्या वह वाकई एक कॉमन मैन है या नही।
बता दें हाल ही में प्रियंका कथित एक्स बॉयफ्रेंड डीजे गौतम अरोड़ा ने प्रियंका की मार्केटिंग कंसल्टेट प्रोफाइल को भी झूठा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि प्रियंका का अपने कैनेडियन पति से तीन-चार साल पहले ही अलगाव हो चुका है।
आये दिन बिग बॉस 10 की कॉमन प्रतिभागी प्रियंका जग्गा से जुड़ा कोई ना कोई राज लोगो के सामने आ रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका इस बार सेलेब्स की लोकप्रियता पर काफी भारी पड़ी। प्रियंका भले ही घर में आठ दिन रही हो लेकिन उनसे जुडी हर कंट्रोवर्सी ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिला दी है।


Click it and Unblock the Notifications
