बिगबॉस10:स्वामी-ओम-प्रियंका ने की रिक्वेस्ट...हमे भी बुला लो ग्रांड फिनाले में

प्रियंका जग्गा और ओम स्वामी ओम ने घर से बाहर आने के बाद अपनी सभी सीमाएं पार कर दी हैं। ऐसे में इन दोनों ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए कर दी एक और हरकत..

By Goldi

बिग बॉस सीजन 10 में दर्शकों को जितना ड्रामा देखने को मिला शायद ही किसी और सीजन में मिला होगा। बता दें, 28 जनवरी को शो का फिनाले है।

सभी जानतें है कि,स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा को बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया है। ऐसे में अब ये कंटेस्टेंट्स शो के फिनाले का हिस्सा बनने को बेताब है ।

Bigg Boss 10 Priyanka Jagga Om Swami wanta part of the grand finale of Salman Khan’s show?

जी हां खबरों की माने तो प्रियंका और स्वामी ओम शो मेकर्स को बार बार फोन कर रहें है ताकि वह शो के फिनाले में हिस्सा ले सके। लेकिन सलमान की वार्निंग के बाद शो मेकर्स कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते जिस कारण वह दोनों की कॉल्स को अटेंड भी नहीं कर रहें है।

#BiggBoss10:मानवीर गुज्जर बने सेलेब्रिटी...फैन्स ने लगाये होर्डिंग्स

बता दें, खुद सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को उनके अभद्र व्यवहार के कारण उन्हें घर से बाहर निकाला था। प्रियंका के घर से बाहर आने बाद स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान वीजे बानी के ऊपर अपना पेशाब फेंक दिया था।

जिसके बाद बिग बॉस ने बिना देरी किये हुए स्वामी ओम को भी घर से बाहर निकाल दिया। तो वहीं वीकेंड का वॉर में सलमान ने शो मेकर्स से कहा था कि वह प्रियंका और ओम स्वामी को फिनाले का हिस्सा ना बनाये।

जिसके बाद स्वामी ओम ने घर से बाहर आने के बाद कहा कि, अगर सलमान खान ने उन्हें फिनाले का हिस्सा नहीं बनाया तो वह एक लाख लोगो को लेकर बिग बॉस के सेट पर जायेंगे। वहां पहुंचकर वह सलमान खान की सबके सामने पिटाई करेंगे।

#BiggBoss 10: प्रेस-कांफ्रेंस में बोले स्वामी ओम- तानाशाह है सलमान खान

स्वामी ओम की इस धमकी के बाद बिग-बॉस के सेट पर चौकसी काफी बढ़ा दी गयी है। सूत्रों की माने तो, शो मेकर्स नहीं चाहते कि फिनाले के दिन कोई भी अप्रिय घटना घटित हो इसीलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X