Oops:जिसे बताया था स्क्रिप्टड विनर..अब उसी के लिए वोट मांग रही प्रियंका जग्गा
बिग-बॉस सीजन 10 में प्रियंका जग्गा की किसी से नहीं बनी लेकिन अब वह घर के बाहर बानी से अपने फैन्स से उन्हें वोट करने की अपील कर रही हैं
प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 के ऐसे दो घरवाले हैं जो घर से निकलने के बाद भी दोनों सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। एक बार फिर प्रियंका जग्गा सुर्ख़ियों मे हैं।
जी हां, हाल ही में प्रियंका जग्गा फेसबुक पर लाइव थी और वह अपने फैन्स से बानी को वोट करने की अपील कर रहीं थी। जब उनके एक फैन ने लोपा के बारे में पूछा कि, आपको लोपा फेक लगती है या रियल?
इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं ये सेलेब्रिटी लोग है, ये फेक हो या रियल इससे फर्क नहीं पड़ता। प्रियंका ने कहा कि, वह बानी को सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने बेहद अच्छा गेम खेला है।
#BiggBoss10:मानवीर गुज्जर बने सेलेब्रिटी...फैन्स ने लगाये होर्डिंग्स
वह वीडियो में आगे कहती दिखती है, मै बानी को शो के विनर के रूप में देखती हूं। इसलिए सभी बानी को वोट करें। बानी मन्नू को भी काफी पसंद करती है लेकिन वह एक कॉमनर है और उनकी बानी से ज्यादा फैन फ़ॉलोइंग है।
बता दें, हाल ही में खबर थी कि, प्रियंका को बॉलीवुड निर्देशक इंद्र कुमार ने अपनी एक फिल्म ऑफर की। प्रियंका जग्गा ने खुद इस बात की पुष्टि अपने फेसबुक अकाउंट पर दी थी।
बता दें, सीजन 10 का ग्रांड फिनाले 28 जनवरी को होगा। बिग बॉस के फिनाले में मनु पंजाबी,मन्नू और लोपा पहुंच चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications