सलमान के 10 हाउस में हुआ कुछ ऐसा..जो किसी ने सोचा भी नहीं था
हाल ही में प्रियंका जग्गा बिग बॉस से बाहर हुई है, जिसके बाद उनके भाई ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये है...
जैसा की सभी जानते है कि बीते हफ्ते प्रियंका अपने बुरे बर्ताव के कारण घर से बाहर हो गयी हैं। तो वहीं खबरें ये भी है कि घर के अंदर प्रियंका का मिसकैरिज हो गया था।

इस बात का खुलासा खुद प्रियंका के भाई समीर जग्गा ने एक पोर्टल से बातचीत में बताया। समीर ने कहा कि, उनको मिसकैरिज हो गया था, वो बीमार थी इसलिए आयीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इसी वजह से बिग बॉस के घर में गायनोकोलॉजिस्ट को भी बुलाया गया था।
#BiggBoss: ''मेरी बहन की पॉपुलैरिटी सलमान खान से तो ज्यादा ही है....''
प्रियंका के भाई ने बताया कि, कि प्रियंका को ब्लीडिंग हो रही थी, और बिग बॉस चाहते थे कि, प्रियंका बाकी घरवालो के साथ सलमान खान के जन्मदिन के लिए एक स्पेशल डांस परफॉरमेंस दें। जिसके लिए प्रियंका ने इंकार कर दिया था।
इतना ही नहीं प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे वह सलमान खान पर आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बह यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि, घर में उन्हें रहने के लिए सलमान खान ने फ़ोर्स किया था।


Click it and Unblock the Notifications