बिगबॉस का हिस्सा अब तभी बनूंगा-जब सलमान नाक रगड़कर मुझसे माफ़ी मांगेंगे
हाल में स्वामी ओम ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है..
जबसे स्वामी ओम को बिग बॉस से निकाला गया है तबसे वह कोई ना कोई बयान देकर मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहें है। हाल ही में स्वामी ओम ने कहा कि बिग बॉस के शो मेकर्स और सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस में वापस बुला रहें है।

जी हां, स्वामी ओम ने कहा कि, पिछले दस सीजन में शो की इतनी हाई टीआरपी नहीं गयी जितनी इस बार गयी। लेकिन मेरे घर से बाहर आने के बाद फिर से टीआरपी जीरो हो गयी है।
स्वामी ओम के बिगड़े बोल..सलमान खान को बताया आईएसआई एजेंट
स्वामी ओम ने कहा कि मेने घर में जाने के लिए एक शर्त रखी है, उन्होंने कहा कि मैं 10 जनवरी कोप्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने जा रहा हूं। जहां सलमान खान को आकर मेरे पैरों में गिरकर अपनी नाक रगड़क मुझसे माफ़ी मांगनी होगी, तब मै उस शो का दुबारा हिस्सा बनूंगा।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, अगर उन्हें बिग बॉस के फिनाले में नहीं बुलाया गया तो वह बिग बॉस का फिनाले नहीं होनें देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक फिर सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं फिनाले के दिन स्टेज पर जाकर सलमान खान को पिटूंगा।
बानी,लोपा, रोहन नहीं ये है बिग बॉस की विनर...वोटिंग लिस्ट में हुआ खुलासा
स्वामी ओम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, मैं फिनाले (28 जनवरी)के दिन एक लाख लोगो को लेकर जाऊंगा और सलमान को बुरी तरह पिटूंगा।


Click it and Unblock the Notifications
