#BiggBoss 10: प्रेस-कांफ्रेंस में बोले स्वामी ओम- तानाशाह है सलमान खान
बिगबॉस के घर से निकलने के बाद कल स्वामी ओम ने एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की,जहां स्वामी ओम ने एक बार फिर सलमान पर साधा निशाना
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद बाबा ओम स्वामी ने सलमान खान को जमकर कोसा साथ ही उन पर उल जुलूल इल्जाम भी लगाये।बीते दिन स्वामी ओम ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमे उन्होंने सलमान खान को तानाशाह करार दिया।

बता दें, स्वामी ओम हिंदू महासभा के सदस्य है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्वामी ओम ने कहा कि,वह आगामी 27 जनवरी को सलमान के खिलाफ एक रैली आयोजित करेंगे।उन्होंने आगे भारतीय जनता पार्टी को अपनी पार्टी कहा।
स्वामी ओम ने कहा कि,वह बिग-बॉस के घर में आग लगा देंगे। स्वामी ओम ने आगे कहा कि, 30 दिसंबर को सलमान खान बिग बॉस के घर में आये थे।जब सलमान घर में आये तो उन्होंने मुझे 'किंग ऑफ़ फूटेज"का अवार्ड भी दिया था।
जब घर के अंदर सलमान ने सिगरेट पीने की कोशिश की तो मैंने उन्हें कहा कि वह यहां सिगरेट नहीं पी सकते, यह यहां के रूल्स के खिलाफ है। अगर सिगरेट पीनी है तो स्मोकिंग एरिया में जाओ।
#Shock: बिग बॉस 10 में सलमान खान के साथ चीटिंग...बोला कुछ...हुआ कुछ!
ओम स्वामी ने आगे कहा कि, "सलमान ने मुझे भी अपने पीछे बुलाया । सलमान उस वक्त नशे में धूत्त थे। उन्होंने मुझसे कहा कि, मेरे पास तुम्हारी हिंदू सभा से बढ़ी सेना है। मैंने पुछा कैसे? तो जवाब में सलमान ने कहा कि, हाफिज सईद, दाउद इब्राहिम,मसूद अज़हर,और अबू सलेम ये सभी मेरे दोस्त है और मै एक आईएसआई एजेंट हूं, मै उनके लिए काम करता हूं"।
जिसके बाद उन्होंने मेरे चेहरे पर अपनी सिगरेट फेंक दी और मैंने अपना आपा खोते हुए सलमान को एक झन्नाटे दार थप्पड़ जड़ दिया।स्वामी ओम ने कहा कि वह इस तानाशाह के खिलाफ हैं।
बता दे,स्वामी ओम ये सभी बाते पहले भी कह चुके हैं, हालांकि उनके पास इन सभी बातों का कोई खास प्रूफ नहीं है।बिग बॉस के घर में स्वामी ओम को कई बार उनकी बेहूदा हरकतों के लिए उन्हें चेतावनी दी गयी थी। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आये।
बिगबॉस का हिस्सा अब तभी बनूंगा-जब सलमान नाक रगड़कर मुझसे माफ़ी मांगेंगे
स्वामी ओम ने घर में तब सारी हदें पार कर दी जब उन्होंने वीजे बानी और रोहन के चेहरे पर अपनी पेशाब को फेंक दिया। ये स्वामी ओम की इतनी घिनौनी हरकत थी कि बिगबॉस भी बर्दास्त नहीं कर पाए और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
स्लाइड्स में जाने घर से निकलने के बाद स्वामी ओम ने कब कब सलमान खान को किया टार्गेट


Click it and Unblock the Notifications

