स्वामी ओम के बिगड़े बोल..सलमान खान को बताया आईएसआई एजेंट

घर से निकलने के बाद स्वामी ओम ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान पर निशाना साधते उन्हें आईएसआई का एजेंट बता दिया और साथ ही बिग बॉस को लेकर चौकाने वाले खुलासे किये...जानने के लिए पढ़े

By Goldi

बिग बॉस सीजन 10 में हाल ही में स्वामी ओम को घर से बाहर निकाल दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने शो के बाहर आकर एक टीवी शो में लाइव सलमान खान और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को आईएसआई का एजेंट बताया है।

Bigg Boss 10 Om Swami calls Salman Khan an ISI agent

जी हां, घर के अंदर सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले ओम स्वामी ने ना सिर्फ सलमान को लेकर बल्कि शो मेकर्स को लेकर भी काफी खुलासे किये है। स्वामी ओम ने एक चैनल में कहा कि, बिग बॉस के घर में लड़कियों को ड्रग्स दिए
जाते है। उनसे गंदे काम करवाए जाते है।

# 10Times: होती रही बदतमीजी...और सलमान देखते रहे तमाशा

स्वामी ओम ने आगे बानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बानी चार दिन तक जेसन के साथ सोयी है। और साथ ही उन्होंने कहा कि , बिग बॉस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण घर में उनका ऐसा रवैय्या था। सिर्फ यही नहीं उन्होंने कहा कि, उनके खाने में ड्रग्स मिलाये जाते थे, तभी वह ऐसा करते थे ।

गौरतलब है कि, स्वामी ने केपटेंसी टास्क के दौरान बानी और रोहन के ऊपर अपनी पेशाब फेंक दी थी। जिसके बाद अभी घरवालो में काफी रोष था।सभी घरवालो ने मिलकर स्वामी ओम को जेल में बंद कर दिया था।

घर से बाहर हुए स्वामी ओम..फेंका था बानी के मुंह पर टॉयलेट

हालांकि स्वामी ओम घर छोड़ने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद बिग बॉस ने घर के गार्ड्स को भेजकर स्वामी ओम को घर से बाहर निकाला।

स्वामी ओम द्वारा बिग बॉस मेकर्स पर काफी सवाल उठ रहे है। बता दें,सलमान खान का वीकेंड वार का स्पेशल एपिसोड आज यानी शुक्रवार को टेलीकास्ट किया जायेगा। स्वामी ओम द्वारा की गयी घिनौनी हरकत पर सलमान खान कैसे रियेक्ट करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X