BiggBoss10..इस बार कौन बना मालिक..किसने जीता टास्क..जानें यहां!
बिग बॉस 10 का लेटेस्ट एपिसोड अपडेट हम लेकर आए हैं। यहां जानिए सेलेब्स और इंडियन्स में से किसने लग्ज़री टास्क जीता।
दिन ब दिन बिग बॉस 10 आपके लिए और भी दिलचस्प किस्से लेकर आता जा रहा है। तो चलिए एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का अपडेट। इस एपिसोड में एक बार फिर इंडियावाले घर के मालिक बन गए हैं, और सेलिब्रिटी बन गए हैं सेवक।

टास्क, लड़ाई झगड़ा, कैट फाइट से भरपूर रहा बिग बॉस 10 का पिछला एपिसोड। लग्जरी बजट एक बार फिर इंडिया वाले जीत गए। दोनों टीम ने इस टास्क के लिए खूब फाइट भी की, लेकिन सेलिब्रिटीज़ फिर भी हार गए और इंडियावाले बन गए मालिक।
दिन की शुरुआत भी नाच गाने से ही होती है। दूसरे दिन टास्क का टार्गेट पूरा कर के बिग बॉस को डेलिवर करना होता है। इसमें जो ज्यादा टास्क कर पाएगा वो विनर कहलाएगा। लेकिन इस कार्य में नवीन, मनु और मनवीर टास्क के नियम को मानने से मना कर देते हैं।
मन्नू, मनवीर और नवीन मिलकर एक बार फिर स्वामी ओम जी का मज़ाक उडाते हैं जिसके बाद स्वामी जी नाराज़ हो जाते हैं और कहते हैं की 'तुम लोग कोई भी टास्क मेरे आशीर्वाद के बाद ही जीत सकते हो'।
मन्नू, मनवीर और नवीन मिलकर एक बार फिर स्वामी ओम जी का मज़ाक उडाते हैं जिसके बाद स्वामी जी नाराज़ हो जाते हैं और कहते हैं की 'तुम लोग कोई भी टास्क मेरे आशीर्वाद के बाद ही जीत सकते हो'।
मन्नू थोड़ी देर बाद रोहन से जाकर बात करते हैं लेकिन रोहन करते हैं की कोई हांथ नहीं उठाएगा। थोड़ी देर बाद रोहन इंडियावालों के साथ बात करते हैं और कहते हैं की अगर उनके मुंह पर चोट लग जाती है तो उनका करियर खत्म हो जाएगा।
मन्नू उन्हें जवाब देते हैं की वो जितने पैसे कमाएंगे उतने पैसे उनके पास पहले से। इस बात को लेकर रोहन वापस भड़क जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications