Bigg Boss 10: मोना के करीब आ रहे हैं मनु, एक कप से पिया दूध..घरवालों की टास्क से हालत खराब!
जानिए बिग बॉस 10 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ। बिग बॉस 25 अक्टूबर एपिसोड की पूरी जानकारी पढ़ें यहां।
हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का लेटेस्ट अपडेट। 25 अक्टूबर को बिग बॉस में क्या हुआ ये सारी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। इस एपिसोड की शुरुआत हुई 'इट हेप्पन्स ओन्ली इन इंडिया' गाने से। वहीं मनु पंजाबी और स्वामीजी में झगड़ा भी हुआ।

मोनालिसा और मन्नू आपस में बात करते हैं कि लोग उन दोनों के बीच की दोस्ती को गलत समझ रहें हैं। मोना रोते हुए कहती हैं कि लोग अभी भी उन दोनों को बात करते हुए देखेंगे तो गलत समझेंगे।
#BiggBoss10..ये तो पूरा पासा ही पलट गया..मालिकों की ऐसी हालत..Too Much!
मन्नू समझाता है की उसने नॉर्मल तरीके से टच करके बात की बल्कि उसका कोई गलत इंटेंशन नहीं थी। मन्नू को इस बात को लेकर भी गुस्सा आता है की सेलेबस ने मोना को भड़काया।
मोना कहती है कि सब घर पर उनके बारे में बातें कर रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है। इस पर मनु बोलते हैं कि कुछ दिनों की बात है फिर सब अपने अपने घर होंगे उसे टेंशन नहीं लेना चाहिए। बिग बॉस घर के लोगों को बीबी लॉन्ड्री का टास्क देते हैं।
ये घर का लग्जरी कार्य बजट है। ये कार्य भी घर की सत्ता के लिए दोनों टीमों के बीच लड़ाई होगी। उन्हें बिग बॉस के द्वारा दिए गए कपड़ों को धोकर, प्रेस कर उन्हें डिलिवर करना होता है।
इसमें रोहन और नितिभा को क्वालिटी इंस्पेक्टर बनाया जाता है जो उनके काम का इंस्पेक्शन करेंगे। ब्लू कॉस्ट्यूम सेलिब्रिटी के और ऑरेंज कॉस्ट्यूम इंडिया वालों को दिए जाते हैं।
वहीं मनु और मोना में नज़दीकियां भी बढ़ती नज़र आ रही हैं। दोनों ने एक ही कप से दूध पिया और मसाज ऑफर भी किया।


Click it and Unblock the Notifications





