..................... Bigg Boss 10 october 24 episode update - Hindi Filmibeat

#BiggBoss10..ये तो पूरा पासा ही पलट गया..मालिकों की ऐसी हालत..Too Much!

बिग बॉस 10 के पिछले एपिसोड में काफी कुछ बदलाव किया गया है। जहां एक ओर मालिकों को सेवक तो वहीं दूसरी ओर सेवकों को मालिक बना दिया गया।

By Shivani Verma

बिग बॉस 10 में जब से प्रियंका जग्गा एलिमिनेट हुई है तब से घर का माहौल काफी बदल गया है। एक ओर जहां प्रियंका के घर से बाहर जाने पर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट खुश नज़र आ रहे हैं तो वहीं इंडियावाले प्रियंका के जाने से दुखी हैं। इस एपिसोड में इंडियावाले ही एक-दूसरे से लड़ते नज़र आ रहे हैं।

Bigg Boss 10

पति को इंटिमेट होते देख भड़कीं एक्ट्रेस..नहीं देख पाईं किसी और के साथ!

शो के शुरू होते ही नितिभा और मन्नू पंजाबी में झगड़ा होता है और दोनों एक दूसरे से बात नहीं करने की ठानते हैं। इसके बाद इंडियावाले आपस में बैठ के नॉमिनेशन डिस्कस करते दिखाई देते हैं।

वो सभी मिलकर प्लान करते हैं किसे नोमिनेट करना है। जो बोग बॉस के घर के रुल के खिलाफ है। थोड़ी देर मन्नू, मोनालिसा को देखकर गाना गाता है जिसका जवाब मोनालिसा भी गाने में ही देती है।

मन्नू फ़्लर्ट करते हैं और कहते हैं कि मेरी अच्छी दोस्त बनो। बातों बातों में मन्नू, मोना को ये भी कहते हैं कि ऐसी बीवी मिल जाये तो और क्या चाहिए।

तो फाइनली मिल ही गई सलमान खान को अपनी फेवरिट!

वहीं 'इंडियावाले' ग्रुप ने आपस में नॉमिनेशन के बारे में बातचीत करके घर का नियम तोड़ा है। इसकी सजा में 'बिग बॉस' ने तुरंत ही फैसला लेते हुए 'इंडियावालों' को 'मालिक' से हटाकर 'सेवक' श्रेणी में डाल दिया है, जबकि सेलिब्रेटियों को 'मालिक' का दर्जा दे दिया गया है।

सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद इंडियावालों में टास्क बांट दिया गया। इसके बाद दोनों टीम के लोग जब बैठ कर खाना खा रहे थे, उस वक्त स्वामी जी लगातार कुछ-कुछ बोलने लगें।

मगर उनकी बातों पर कोई खास ध्यान नहीं दे रहा था। स्वामी जी को लगातार बोलते देख सेलिब्रेटी टीम के राहुल ने स्वामी जी को वहां से जाने को कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X