बिग-बॉस के घर में मनु-मोना के 'रियल पार्टनर्स' की एंट्री..अब होगा तमाशा !
बिग बॉस सीजन 10 में वीकेंड का वार में हमेशा कुछ ना कुछ इंट्रेस्टिंग होता है। इसी के साथ इस वीकेंड भी बिग बॉस में होने वाला है बेहद कुछ खास। या यूं कहे घर के अंदर होने वाला है ब्लास्ट वह भी जबरदस्त
वीकेंड का वार हो और कुछ इंट्रेस्टिंग ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान शो के हर वीकेंड को अपने तरीके से स्पेशल बनाने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में इस बार सलमान खान घरवालो को खासकर मोना और मनु को देने वाले है एक सरप्राइज।
जी हां सरप्राइज ,सरप्राइज ये है कि शो के अंदर होने वाली है मोना और मनु के गर्ल-फ्रेंड और बॉय-फ्रेंड की एंट्री। अब ये सरप्राइज दोनों को कितना पसंद आता है उसके लिए हमे और आपको करना होगा वीकेंड का वार के एपिसोड का इंतजार।

खबरों की माने तो मोना के बॉयफ्रेंड विक्रांत और मनु की गर्लफ्रेंड प्रिया दोनों ही सलमान को वीकेंड का वॉर में बिग बॉस के सेट पर ज्वाइन करेंगे। बता दें, मोना और मनु की नजदीकियों ने सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी काफी तहलका मचाया हुआ।


Click it and Unblock the Notifications