#BiggBoss10: मोना बनेगीं दुल्हन..बारात लेकर पहुंचेंगे बॉयफ्रेंड विक्रांत

बिगबॉस के घर में जल्द बजने वाली है शहनाई..जी हां जल्द ही घर में मोना और विक्रांत कि शादी दिखाई जाएगी..जिसके लिए घर के तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं

By Goldi

बिग बॉस सीजन 10 में दर्शकों को पूरे सीजन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। हालांकि इस सब के बावजूद शो कि टीआरपी कुछ खास नहीं रही। इसीलिए शो मेकर्स जल्द ही शो में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे यकीनन शो कि टीआरपी कई रिकार्ड्स कायम करेगी।

खबरों की माने तो सीजन 10 में जल्द ही मोना का घर बस सकता है। कहने का मतलब है कि, शो में शो मेकर्स मोना और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत कि शादी करा सकते हैं। जी हां, बता दें, जल्द ही मोंना के बॉयफ्रेंड विक्रांत शो में जाकर मोना को शादी के प्रपोज करेंगे।

bigg boss 10 monalisa to get MARRIED to boyfriend Vikrant inside the house

अगर मोना विक्रांत के शादी के प्रस्ताव को स्वीकारती हैं तो घर के अंदर दोनों कि शादी दिखाई जाएगी।बता दें, इससे पहले सीजन 4 में सारा खान की शादी उनके बॉयफ्रेंड से करायी गयी थी। हालांकि यह शादी महज दो महीने ही टिक सकी, और फिर दोनों ने तलाक ले लिया ।

BIGG BOSS 10:बाप स्वामी के बाद बेटी प्रियंका के निशाने पर बानी लोपा और..

बता दें, घर में मोना के बॉयफ्रेंड दो बार नजर आ चुके हैं। एक बार सलमान की सभा में और दूसरी बार घर के अंदर नजर आये थे। जब उन्होंने मनु पंजाबी पर मोना और उनके रिश्ते को तोड़ने का आरोप लगाया था।

#BiggBoss10:मानवीर गुज्जर बने सेलेब्रिटी...फैन्स ने लगाये होर्डिंग्स

विक्रांत ने मोना को मनु से दूर रहने की सलाह दी थी, हालाँकि दोनों की दोस्ती अभी भी बरकरार है।अब घर के अंदर मोना और विक्रांत की शादी पर मनु पंजाबी क्या रिएक्शन देते है ये वाकई में देखने वाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X