बिग बॉस 10:एक बार फिर घर के अंदर नजर आयेंगे बिग बॉस के ये प्रतिभागी!
बिग बॉस 10 में एक बार फिर से होने वाली है स्वामीजी की एंट्री लेकिन इसी बीच घरवालो के सामने आ चुकी है बाबा की असली सच्चाई..
बिग बॉस सीजन 10 में बीते हफ्ते दर्शकों को शो के अंदर काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिले। कुछ ऐसे ही ट्विस्ट दर्शकों को इस हफ्ते भी घर के अंदर देखने को मिलने वाले हैं। बता दें,घर के अंदर होने वाली दो प्रतिभागियों की वापसी जो एक बार फिर शो में लगायेंगे जबरदस्त तड़का।
ताजा रिपोर्ट्स की माने तो घर के अंदर जल्द ही ओम स्वामीजी और मनु की वापसी दिखाई जायेगी। बता दें, पिछली बार भी बाबा के घर से बेघर होने के बाद उन्हें कुछ दिन सीक्रेट रूम में रखने के बाद घर में भेजा गया था।
एक बार फिर मुसीबत में पड़े स्वामीजी..गैर जमानती वारंट जारी
जिसके बाद उन्होंने घर में मोना और मनु के रिश्ते को लेकर सवाल उठाये थे। एक बार फिर बाबा घर के अंदर एंट्री लेने जा रहें है।हालांकि अब घरवालों को बाबा के घर से बार बार बेघर होने की सच्चाई पता लगा चुकी है ऐसे में घरवाले बाबा की वापसी पर कैसे रियेक्ट करते हैं,देखना दिलचस्प होगा।
बता दें, बाबा के खिलाफ जो गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, उसे रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद वह फिर से सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहें है।
बिग बॉस 10 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कर रहे इन्हें डेट..रोमांटिक तस्वीरें आई सामने!
तो वहीं खबर है कि मनु पंजाबी भी शो में जल्द वापसी कर सकते हैं। बता दें मनु की मां का शुक्रवार रात निधन हो गया था, जिस कारण मनु को बीच में हो शो छोड़ कर जाना पड़ गया था। हालांकि उनकी वापसी की पुष्टि उनकी गर्ल-फ्रेंड प्रिया सैनी ने की है।


Click it and Unblock the Notifications











