बिग बॉस 10: मनु को सताया डर...मोना को दी हिदायत
बिग बॉस 10 में मनु ने मोना दे डाली है नसीहत क्या मोना मानेगी मनु की बात..जानने के लिए पढ़े
बिग बॉस के घर में दर्शको को काफी कुछ नये-नये ड्रामे देखने को मिल रहे हैं जिसे दर्शक काफी एन्जॉय भी कर रहें हैं। सबसे ज्यादा अगर घर में किसी ने अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया है तो वह स्वामी ओमजी और मनु-मोनालिसाकी दोस्ती ने।
इसी दोस्ती के नाते मनु ने मोना को दे डाली है घर छोड़ने की नसीहत। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं, दरअसल घर के अंदर मोना किसी बात को लेकर काफी लो फील कर रही थी।
तभी मनु आकर उन्हें कंसोल करने की वजाए उनसे कहते है कि, उन्हें घर से बेघर होने के लिए खुद को नोमिनेट कर देना चहिये।

आगे वह कहते है जिस कारण भी इस शो का वह हिस्सा बनी है, उनकी वह ख्वाइश पूरी होगी। उन्हें खुद को घर से बेघर होने के लिय नोमिनेट करना चहिये। बता दें घर के अंदर दबी जुबान में मोना और मनु की दोस्ती के चर्चे है।
पूरी दिल्ली हुई लोकेश की दीवानी..हर जगह लगे पोस्टर्स!
स्वामीजी ने तो सबके सामने दोनों की दोस्ती पर सवाल उठाये थे, जिसपर मोना ने उन्हें खूब लताड़ भी लगाई थी। बता दें हाल ही के लग्जरी टास्क आदी मानव मे मोना-मनु के कारण बेचारे मानवीर की नींद तक हराम हो गयी थी।
हम्म, तो क्या मोना मनु की यह सलाह मानेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। यहां देखिये आखिर बिग बॉस के घर में मोना मनु की दोस्ती क्यों बनी चर्चा का विषय


Click it and Unblock the Notifications