बिग बॉस 10: अब घर में होगी इनकी कप्तानी...क्या लेगीं बानी से बदला
बिग बॉस के घर में कप्तानी के टास्क के दौरान एक बार फिर लोपामुद्रा से मात खा गयी बानी...इसी के साथ घर की नयी कप्तान चुनी गयी लोपामुद्रा राउत..
बिग बॉस के घर में हर हफ्ते घरवालो के बीच कप्तानी को लेकर टास्क होता है। और इस बार कप्तानी का टास्क जीता है लोपामुद्रा ने। खास बात यह है कि लोपा ने यह टास्क बानी को हराकर जीता है।

बता दें, इस हफ्ते घर में डेमोक्रेसी लग्जरी टास्क आयोजित किया गया था। लेकिन इस टास्क की लगाम मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा के हाथों में थी।हालांकि घरवाले इस बात से बेखबर थे। टास्क के दौरान दोनों ने निश्चित किया था कि इस हफ्ते कप्तानी के लिए मन्नू-बानी और लोपा एक दूसरे से भिड़ेंगे।
बिग बॉस10 : शुरू हुआ खेल..कहीं हो रहे इंटिमेट..तो कहीं बना देवर-भाभी का रिश्ता!
बिग बॉस तीनो प्रतिभागियों को एक 'सी' के आकार का रिंग देते हैं, जिसे तीनो को पकड़कर रखना होता है। हालांकि इस दौरान जो भी प्रतिबह्गी बिग बॉस के अगले आदेश तक रिंग पकड़े रहेगा वह घर का नया कप्तान चुना जायेगा।
इस दौरान बीच में बानी अपने हाथ को जख्मी कर लेती हैं और टास्क को बीच में ही छोड़ देतीं है। और मन्नू भी आखिरी में जाकर रिंग को छोड़ देते हैं। जिसके बाद बिग बॉस द्वारा लोपा को घर का कप्तान नियुक्त कर दिया जाता है।
तो अब जैसा कि घर में लोपा घर की कप्तान बन चुकी हैं, तो देखना दिलचस्प होगा कि वह घर में अपनी कप्तानी कैसी चलाती है। तो वहीं शो में गौरव बानी से उन्हें सपोर्ट ना करने के लिए माफ़ी भी मांगते हुए नजर आयेंगे।
लाइव अपडेट के मुताबिक, गौरव अपनी जैकेट पर पीछे एक स्टार के साथ आई एम सॉरी लिखेंगे, लेकिन बानी गौरव को माफ़ करने के मूड में नहीं है। वह गौरव को इस तरह देखने के बाद कहती है, वह सब सिर्फ कैमरे में फुटेज खाने के लिए कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications


