#LIVE: बिग बॉस 10 का सारा मसाला....सलमान खान टीवी पर आला रे आला

बिग बॉस 10 कलर्स पर शुरू हो चुका है और सलमान खान अपनी सालाना टीवी ट्रिप करने आ चुके हैं। शो आज लॉन्च हो रहे हैं और हम आपके लिए ला रहे हैं सारा लाइव अपडेट।

सलमान एक बार फिर अपनी सालाना टीवी ट्रिप पर आ चुके हैं। यानि कि बिग बॉस का सीज़न 10 शुरू हो चुका है। और सीज़न शुरू भी हुआ है धमाकेदार तरीके से।

यानि कि साल का वो टाइम आ चुका है जब तीन महीने तक हर वीकेंड आप छुट्टी मनाने की बजाय अपने टीवी सेट से चिपक जाएंगे।

bigg-boss-10-live-updates

भई हो भी क्यों ना, अब इस देश का सबसे हैंडसम इंसान हर हफ्ते आपके सथ डिनर डेट पर आए तो ऐसा ही होगा। खाना पीना सब लेकर, हर वीकेंड सलमान के साथ सबकी डेट फिक्स हो चुकी हैं।

बहरहाल, मुद्दे पर आते हैं, तो बिग बॉस 10 शुरू हो चुका है और एक एक करके घर के सारे मेहमानों का सलमान खान स्वागत करने में लग चुके हैं।

अब तक घर में 8 मेहमानों का स्वागत हो चुका है और सलमान की शैतानी भी शुरू हो चुकी है। घर के पहले मेहमान हैं ओम स्वामी। इन्होंने आते ही बिल्कुल एलान कर दिया है कि वो बिग बॉस के सबसे चर्चित मेहमान बन सकते हैं। हालांकि उनकी उम्र ज़्यादा नहीं है। इसलिए देखना है कि बाकी लोगों से बाबा की ट्यूनिंग जमती है या नहीं।

इसके बाद घर में आईं लोपमुद्रा राउत। 25 साल की ये नागपुर की मॉडल आते ही सलमान खान की फेवरिट बनने में जुट गई हैं। थोड़ी से छेड़छाड़ और थोड़ा सा यहां वहां, यानि कि इस साल बिग बॉस में धमाका तय है।

घर में अगले आए मानवीर गुर्जर जिनका डेयरी फार्म हैं। आम आदमी। और वो बिग बॉस के घऱ में बिल्कुल आरामदायक स्टे करना आए हैं। लंबा वाला, ऐसा उन्होंने सलमान खान को बताया है।

इसके बाद घर में आई हैं नीतीभा कौल। इन्होंने सलमान के लिए गाने वाने गाना शुरू कर दिया है, आते ही। हालांकि इनकी तस्वीरें काफी दिन से ट्विटर पर वायरल हैं और हां, ये कश्मीरी हैं, यानि कि सलमान का दिल ज़रा संभल जाए!

घर में आ चुके हैं अक्षऱा - नैतिक के डु्ग्गू। यानि कि ये रिश्ता क्या कहलाता है, के रोहन मेहरा। आपके नक्ष। ये लड़कियों के फेवरिट हैं और छोटे हैं जिसका फायदा ये घऱ में उठाने वाले हैं।

वो आ गई....देखो देखो वो आ गई....दीपिका पादुकोण [#Chatpata: सलमान ने दीपिका को फंसा डाला...आमिर IN शाहरूख को निकाला]

वीजे बानी घर में आ चुकी हैं। और उनके आते ही घर का टेंपरेचर भी बढ़ेगा। कम से कम स्टेज पर तो टेंपरेचर बढ़ ही चुका है।

लोकेश कुमारी शर्मा को सब प्यार से लवी कहते हैं। घर में उन्हें इतना प्यार मिलेगा या नहीं पता नहीं। उनका ये बाल झटकने वाली अदाओं से तो नहीं लगता!

नैतिक जी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है क्यों छोड़ा था सबको पता चल गया। बहरहाल वो और उनका बेटा दोनों इसी घर में हैं...मज़ा आने वाला है!

घर में अगली कॉमन इंसान आई हैं आकांक्षा शर्मा। और ये युवराज सिंह की भाभी हैं!

अगले कॉमन आदमी हैं मनोज पंजाबी। और इनका कहना है कि अगर टास्क के लिए स्वीमिंग पूल का पूरा पानी भी पी जाना पड़े तो ये ऐसा कर देंगे। Hmm!

गौरव चोपड़ा घर में आ चुके हैं। और वो बिग बॉस नहीं, लोगों का दिल जीतने आए हैं।

Awww दो क्यूट से बच्चों ने अपनी मम्मी प्रियंका जग्गा को इंट्रोड्यूस किया है। इनके बारे में फिलहाल कुछ खास दिख नहीं रहा है।

राहुल देव घर में आ चुके हैं। अभी थोड़ी देर पहले प्रियंका ने कहा था कि उन्हें राहुल देव पसंद आ सकते हैं। Interesting!

सबसे कॉमन आदमी - नवीन प्रकाश। बिहार के एक टीचर हैं। और इन्हें सलमान को स्टेज से उतारना पड़ा। इनकी शायरी इतनी बोरिंग थी!

अंतरा बिस्वास से मिलिए। भोजपुरी नाम - मोनालिसा। अब घर में थोड़ा और टेंपरेचर बढ़ेगा। कोई शक नहीं!

तो सारे लोग घर में आ चुके हैं और शुरू हो चुका है बिग बॉस का नया सीज़न। आते ही धमाका भी हो चुका है। सेलिब्रिटी बन चुके हैं आम आदमी के गुलाम। गुलाम सारे एक ही बिस्तर पर सोएंगे।

बाकी आम आदमी को मिला है अपना बिस्तर! पंगा तो शुरू हो गया है। देखना है कि अगले हफ्ते सलमान से मिलने तक में इस घर में क्या क्या कांड होते हैं। आपका फेवरिट कौन है, हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X