बिग बॉस Live:आज खुलेगी सबकी पोल...पता चलेगा कौन दोस्त..कौन दुश्मन
बिग बॉस को अगर कोई चीज दिलचस्प बनती है तो वह टास्क। कुछ ऐसा ही टास्क आज दर्शकों को देखने को मिलेगा बिग बॉस के घर में। जिससे घर में खुलेगी बनते बिगड़ते रिश्तो की पोल...
कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 10 में दर्शकों को रोज ना रोज कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिल रहा है। जैसा की बाबा घर से बेघर हो चुके हैं लेकिन वह जल्द ही शो में वापसी करते हुए नजर आयेगें। फ़िलहाल बाबा सीक्रेट रूम से घरवालो की हर एक्टिविटी पर नजर रखे हुए है।
जैसा की कल घर में सलमान खान ने इम्युनिटी मैटेलियन के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया था। आगे जिसके बारे में बिग बॉस ने प्रतिभागियों को इम्युनिटी मैटेलियन टास्क को समझाते हुए कहा था कि, इस टास्क में घरवालोंको एक एक से लेकर 25 लाख तक की बोली लगानी होगी।
(बिग बॉस 10: बाबा हुए OUT...नितिभा को मिली स्पेशल पावर!)
जिसकी बोली सबसे ज्यादा की होगी वह ही इसे जीतेगा।बता दे, इम्युनिटी मैटेलियन गूगल गर्ल नितिभा कौल 25 लाख की बोली लगाकर जीत लेगी। इम्युनिटी मैटेलियन जीतने के बाद अब नितिभा पूरे सीजन में नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दो बार सुरक्षित रहेगी।
साथ ही दर्शक आज के एपिसोड में देखेगें की बिग बॉस घर के गार्डन एरिया में एक कांटों से भरी कुर्सी रखते हैं। बिग बॉस एक एक कर कर के इस हफ्ते हुए नॉमिनेटेड प्रतिभागियों को बुलाते हैं।
(बिग बॉस 10: रॉकस्टार बने स्वामीजी..बिग बॉस ने दिखाया घर से बाहर का रास्ता)
और उन्हें नॉमिनेशन में खुद को सुरक्षित करने के लिए बाकी घरवालो से कुछ ऐसे काम करवाने को कहते है, जोकि वह सदस्य करते हुए भी कापेगें। या यूं कहे आज ये टास्क खुलेगा बिग बॉस के घर में बनते बिगड़ते रिश्तो की पोल...


Click it and Unblock the Notifications