बिग-बॉस Live:बानी की कप्तानी खत्म...और ये घर के नये कैप्टन

बिग बॉस 10 बानी की कप्तानी हो चुकी है खत्म और अब चल रही है घर में नये कप्तान बनने की प्रक्रिया। कप्तान बनने की रेस में राहुल देव,रोहन मेहरा,करण मेहरा और लोपा शामिल है। तो जानिए कौन है घर का नया कप्तान

By Goldi

बिग बॉस के घर मे इस हफ्ते बिग बॉस ने लग्जरी टास्क के लिए आदी-मानव टास्क आयोजित किया । टास्क के दौरान घर मे काफी कुछ देखने को मिला ।

टास्क के दौरान स्वामीजी ने अपने टीम के सदस्यों को सहयोग करने से मना कर दिया ।जिसके बाद मानवीर और मनु बाबाजी को जमकर परेशान किया ।

 Rohan Mehra becomes the captain of the house

जैसा की कल आदी मानव टास्क के दौरान रोहन की टीम विजयी हो चुकी है। जिसके बाद सभी घरवालो को घर का सभी सामान वापस मिल जाता है । जिसके बाद घर में मोना और लोपा बानी को लेकर बातचीत करते है कि बानी लोपा से जलती है ।

तो वहीं स्वामीजी घरवालों को अपने पुनर्जन्म की कहानी सुनाते है जिसे राहुल बकवास कह देता है । स्वामीजी कहते है उनका पुनर्जन्म हुआ है वह माने या ना माने उनके ऊपर है ।

शाम के वक्त बिग बॉस घर में नये कप्तान के चुनाव की घोषणा करते हैं । बिग बॉस फरमान जारी करते हुए कहते है कि विजयी टीम में से चार प्रतिभागी रोहन-राहुल और लोपा-करण के बीच एक टास्क होगा । जो यह टास्क जीतेगा वह घर का नया कप्तान बनेगा ।

टास्क के दौरान लोपा और करण को समान ऊंचाई पर एक पैर के सहारे खड़े होना होता है । इस दौरान लोपा ओएर बानी में जमकर बहस देखने को मिलती है । जहां लोपा बानी को मक्खी कहती है तो वहीं बानी लोपा को गंदे कोक्रोच कहती है।

तो वहीं रोहना और राहुल को खुद को प्लास्टिक में रेप करना होता है और घसीटते हुए एक राउंड सर्किल में पहुंचना होता है । जिसे रोहन आसानी से जीता जाता है । इसी के साथ घर के नये कप्तान रोहन मेहरा बन गये ।

तो वहीं मानवीर, मोना और मनु बानी के डिस्कस करते हुए नजर आयें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X