बिगबॉस live:टास्क शुरू.....घरवालों के निशाने पर स्वामीजी
बिग बॉस 10 में घर के अंदर आदी मानव टास्क शुरू हो चुका है, इस दौरान स्वामी बने है मनु की टीम का हिस्सा..मनु मानवीर से बदला लेने के नियत से स्वामी ने सभी नियम मानने से कर दिया है इंकार।
बीते दिन बिग बॉस में काफी कुछ ड्रामा और झगड़े देखने को मिले जो आज भी बरकरार है। घर के अंदर स्वामीजी एक ऐसे सदस्य है जिन्हें शायद ही कोई पसंद करता हो, लेकिन फिर भी उनका मानना है कि वह शो के अंदर फिनाले तक पहुंचेगें।

खैर बीती रात मनु के हाथ से स्वामीजी मार खाते खाते बचे, क्योंकि घर के अंदर हाथ उठाना सख्त मना है। लेकिन आज के एपिसोड में बाबा के साथ घर वाले कुछ ऐसा मजाक करेगें जिससे बाबा के होश उड़ जायेगें।
आज घर मे बिग बॉस आदी मानव लग्जरी टास्क आयोजित करेंगें, जिसके तहत पूरा बिग बॉस का घर खाली कर दिया जायेगा।साथ ही बिग बॉस के घर में ग्रामीण वातावरण दिखाया जायेगा।
What! The #BB10 house to be shut down?
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 15, 2016
Watch now to find out what's happening! #video https://t.co/RGmvIhyRjH
टास्क के तहत घर के अंदर दो टीम बनेगी, इसी टीम में स्वामी मनु मानवीर और मोना की टीम का हिस्सा होगे। बीती रात मनु के व्यवहार के कारण मनु से बदला लेने के लिए स्वामीजी सभी कार्य करने से मना कर देते है। जिसके बाद शो में शुरू होगा जबरदस्त ड्रामा।
लाइव अपडेट के मुताबिक, घर में टास्क के दौरान स्वामीजी को प्रेशर आयेगा वह बाथरूम जाने के लिए जैसे ही जायेगें की तभी मानवीर जानबूज कर खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लेगा। जिसके बाद स्वामीजी मानवीर कोबाहर आने को 'कहेगें, लेकिन मानवीर बाबा से कहता है वह थोडा इंतजार करे, जिसके बाद दोनों में जमकर बहस होती है।
#ManveerGurjar troubles #OmSwami leaving the housemates in splits! Tune in tonight to see what happens! #BB10 #Video https://t.co/NRspgYYnRQ
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 15, 2016
बाबा को प्रेशर इतनी तेज होता है कि बेचारे पूरे घर में इधर से उधर दौड़ते रहते है जिसे देख सभी घरवाले उनकी फिरकी भी लेते है। बात यहीं नहीं रुकेगी, मानवीर एक बार फिर बाबा को उकसाने का प्रयास करेंगें, जिसके बाद दोनों में जमकर बहस देखने को मिलेगी ।
#ManveerGurjar & #OmSwami exchange some heated words tonight on #BB10! #Video #SneakPeek https://t.co/fshBLjXy9L
— COLORS (@ColorsTV) November 15, 2016


Click it and Unblock the Notifications