बिग बॉस 10: पूल में उतरी दो हसीनाएं...और फिसल गये बाबा
बिग बॉस 10 के लाइव अपडेट में जानिए कि आखिर किन दो हसीनायो को देख बाबा फिसल गये। जानिए बिग बॉस सीजन 10 का लाइव अपडेट....
इसमें कोई दो राय की बिग बॉस सीजन 10 पिछले और बाकी सीजन्स के मुकाबले काफी दिलचस्प है। आये दिन दर्शकों को बिग बॉस के घर में रोमांचक टास्क देखने को मिलतें है साथ ही मिलता है ढेर सारा एंटरटेनमेंट।
बिग बॉस के घर में हमेशा से हॉट ग्लैमरस प्रतिभागी नजर आयीं हैं लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में मौजूद है दो-दो हॉट जलपरियां।

जी हां और ये हॉट जल परियां है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और फेमिना मिस इंडिया लोप। लाइव अपडेट के मुताबिक ये दोनों प्रतिभागी काम से ब्रेक लेकर पूल में मस्ती करते हुए नजर आयेंगें।
तो वहीं इंडिया वाले ये जानने की कोशिश करेंगें कि आखिर ये माजरा क्या है।जिसकी शुरुआत मनु करतें हैं और उसके बाद गार्डन एरिया में इंडिया वाले टीम के सभी प्रतिभागी मनु,मानवीर, स्वामीजी, और नवीन आकर बैठ जाते हैं।
हालांकि कुछ देर बाद, मोना पूल से बाहर आकर बाथरूम में चली जाती है, जिसके बाद इंडिया वाले टीम के प्रतिभागी आपस में बातचीत शुरू कर देतें हैं।
लोप और मोना के पूल से बाहर निकलने के बाद नितिभा और नवीन दोनों के स्विम वियर और लडको के रिएक्शन को लेकर बातचीत करते हैं। नितिभा लोप और मनु का बचाव करते हुए कहती है कि, उन्हें क्या पहनना हैक्या नहीं यह उनका फैसला है, जिसपर नवीन अपनी हामी भर देता है ।


Click it and Unblock the Notifications
