..................... bigg boss 10 live update gaurav chopra and monalisa bathtub fun - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 10: मनु को छोड़ मोना ने थमा गौरव का हाथ...बाथटब में कुछ यूं की मस्ती

बिग बॉस के घर में चल रहा है लग्जरी टास्क इस दौरान घर में कुछ ऐसा हुआ कि मनु पंजाबी ने तोड़ दिए मोना से सारे रिश्ते..आप भी जाने

By Goldi

बिग बॉस के घर में कब कौन किसका दुश्मन बन जाये कौन दोस्त ये कोई जानता। अभी तक बिग बॉस के घर में मनु पंजाबी और मोना की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अब मोना की नजदीकियां गौरव चोपड़ा के साथ देखने को मिल रही हैं।

bigg boss 10 live update gaurav chopra and monalisa bathtub fun

लाइव अपडेट की माने तो आज दर्शको को घर के अंदर काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। आज घर में लग्जरी टास्क होगा जिसके तहत मोना और गौरव एक साथ बाथटब में मस्ती करते हुए नजर आयेंगे। भले ही यह टास्क का हिस्सा होगा लेकिन मनु को मोना की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आयेगीं।

बता दें मनु की घर में वापसी हो चुकी है, वह प्रियंका जग्गा के साथ सीक्रेट रूम से सभी घरवालो पर अपनी नजर बनाये रखे हुए हैं। मनु मोना और गौरव बाथटब में मस्ती करते हुए देख चुके है, जिसके बाद वह कहते हुए दिखाई देते है कि अब सब खत्म हो गया।

घर में मोना-गौरव के अलावा इन दिनो कॉमनर मनवीर गुर्जर नितिभा कौल की बढ़ती हुई दोस्ती दोस्ती भी घर में हॉट टॉपिक बनी हुई है। हाल ही में दोनों को साथ में सोते हुए भी देखा गया।

इतना ही नहीं, मोनालिसा ने दोनों को भैया-भाभी कहकर चिढ़ाना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, नितिभा ने इसपर सफाई देने की कोशिश भी की कि वे सिर्फ दोस्त हैं।

इसमें कोई शक नही कि मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा की वापसी घर के अंदर एक बड़ा तूफ़ान लाने वाली है।

बिग बॉस10 : शुरू हुआ खेल..कहीं हो रहे इंटिमेट..तो कहीं बना देवर-भाभी का रिश्ता!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X