बिग बॉस 10 LIVE:पलट गया पूरा खेल देखते रह गये बाबा
बिग बॉस 10 के लाइव अपडेट में जानिए कि कौन रहा राजा रंक लग्जरी टास्क का विजेता, साथ ही कौन बना घर का सेवक।
दिन ब दिन बिग बॉस 10 आपके लिए और भी दिलचस्प किस्से लेकर आता जा रहा है। तो चलिए एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का लाइव अपडेट। लाइव अपडेट के मुताबिक शो में एक बार फिर से बदलनेवाले हैं घर के मालिक।

बिग बॉस के घर में कोई भी टास्क बिना लड़ाई झगड़े के खत्म हो जाये ऐसा तो हो नहीं सकता है। कुछ ऐसे ही झगड़े दर्शकों को इस टास्क के दौरान देखने को मिलेगें। इसमें कोई शक नहीं कि बिग बॉस का यह टास्क काफी दिलचस्प है।
इस दौरान दर्शकों को और घरवालो को मनु और मोना की जबरदस्त इंटेंस रोमांस भी देखने को मिला। हालंकि वह सब सिर्फ टास्क के लिए था।
जैसा की हम आपको पहले ही बता चुकें हैं कि इस टास्क के दौरान इंडिया वाले राजा बनें हैं और सेलेब्रिटी बनें हैं रंक। इसी दौरान बिगबॉस ने सेलेब्रिटी को इंडिया वालो को एक सीक्रेट टास्क सौंपा, जिसे सम्पन्न करनेके बाद उन्हें उस टास्क के खत्म होने के बाद की तस्वीर भी लेनी होगी।
बीते दिन इस टास्क को पूरा करने में राहुल देव असफल रहें लेकिन लोपा ने इसे आसानी से जीत लिया। खैर अब आप सोच रहें होंगें की इस हफ्ते सेलेब्स या इंडिया वाले कौन लग्जरी टास्क पर हाथ मारेंगें। तो टास्क के विजेता को जानने के लिए आपको शाम के एपिसोड का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि हम आपको बताने वाले बिग-बॉस के राजा रंक लग्जरी टास्क के विजेता का नाम । तो वह विजेता होगी सेलेब्रिटीज की टीम । जी हां सेलेब्रिटीज की टीम बिग बॉस द्वारा दिए गये टास्क को पूरा करने में सफल होगी जिसके बाद एक बार फिर से घर की सत्ता आ जाएगी सेलेब्स के नाम और इंडिया वाले बन जायेगें सेवक।


Click it and Unblock the Notifications
