बिग बॉस लाइव: फिर बिगड़े बाबा के बोल....खुद को कहा शैतान
बिग-बॉस 10 में लग्जरी टास्क शुरू हो चुका है जिसके तहत एक बार फिर रोहन घर के कप्तान बन सकते हैं जाने कैसे
बिग बॉस सीजन 10 दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन बिगबॉस के घर में सनी लियोन की एंट्री हुई थी। घर में सनी ने एंट्री से पहले घरवालो को एक टास्क दिया था जिसके तहत घरवालो को सनी को इम्प्रेस करना था।इस टास्क में लोपा की टीम विनर होती है।
लेकिन जब घर में सनी की एंट्री हुई उस दौरान घर की लड़कियों को स्वामीजी का सनी से चिपकना रास नहीं आया। हालांकि जब लोपा और बानी ने बाबा को उनकी इस हरकत पर फटकार लगायी तो वह बोले सनी उनकी बेटी है।

फ़िलहाल घर में शुरू हो चुका है लग्जरी टास्क। लग्जरी टास्क के मुताबिक पूरे घर को खान में तब्दील कर दिया गया है। इस टास्क में रोहन बनेगें सिक्को के मालिक और सभी घरवाले रोहन के वर्कर ।
टास्क के मुताबिक सभी घर वालो मिट्टी के अंदर से सोने के सिक्के निकालकर रोहन को देने है। अगर रोहन सभी सिक्के इक्कट्ठे करने में कामयाब हो जातें हैं तो वह एक बार फिर से घर के कप्तान बन जायेंग।
टास्क के दौरान, एक बार फिर नितिभा स्वामीजी को उनकी कल की हरकत पर फटकार लगाती है, लेकिन उल्टा बाबा ही नितिभा को घर से बाहर होने की धमकी देते हैं। तो वहीं बिगबॉस लोपा को एक गुप्त कार्य सौंपते है।


Click it and Unblock the Notifications











