# 10Times: होती रही बदतमीजी...और सलमान देखते रहे तमाशा
बीती रात स्वामी ओम को उनकी घिनौनी हरकतों के कारण उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। स्वामी ओम ने बिग बॉस के अंदर कई हरकतें की है जिसे बिग बॉस द्वारा और सलमान खान द्वारा इग्नोर किया गया..
बीते सीजन बिग बॉस ने दर्शकों से वादा किया था कि वह आगामी सीजन 10 को काफी रोचक बनायेंगे । जिसके लिए इस बार के सीजन में सेलेब्रिटी के साथ साथ घर के अंदर कॉमनर्स को भी जगह दी गयी।
लेकिन इस सीजन में दर्शको को एंटरटेन कम वाहियात हरकतें ज्यादा देखने को मिली ।कॉमनर्स में घर के अंदर स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा नजर आये।

इन दोनों ही प्रतिभागियों ने घर के अंदर सभी सीमायों को उल्लंघन किया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये दोनों ही घरवाले घर के अंदर सबसे इरिटेट करने वाले प्रतिभागी थे। खास बात यह भी थी कि दोनों ही प्रतिभागी खुद को बाप बेटी कहते थे।
घर से बाहर हुए स्वामी ओम..फेंका था बानी के मुंह पर टॉयलेट
जैसा की सभी जानते है कि, बीते दो हफ्ते पहले ही सलमान ने प्रियंका जग्गा को उनकी अनुचित हरकतों के कारण घर से बाहर का रास्ता दिखाया था।
जिसके बाद कल रात स्वामी ओम को भी घर से निकाला जा चुका है। जी हां,घर के अंदर स्वामी ओम ने अब तक कई ऐसी हरकतें की है, जिसे बिग बॉस ने और खुद सलमान खान ने इग्नोर किया।
लेकिन कल हुई घटना ने बिग बॉस को मजबूर किया और उन्हें स्वामी ओम को घर से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। बता दें, स्वामी ओम ने कल कैपटेंसी टास्क के तहत बानी के मुंह पर अपनी पेशाब को फेंक दिया। जो अभी तक की सबसे घिनौनी घटना थी।
स्वामी ओम ने दी धमकी- मुझे शो का विनर बनाओ वरना...
स्वामी ओम के इस बर्ताव पर सभी घरवालों ने बानी को सपोर्ट किया और बानी के सपोर्ट में बिगबॉस से स्वामी ओम को घर से निकालने की भी रिक्वेस्ट की।
आइये स्लाइड्स में जानते है बिगबॉस में स्वामी ओम द्वारा की गयी वाहियात हरकतें जिन्हें सलमान खान और बिग बॉस ने किया इग्नोर


Click it and Unblock the Notifications
