बिग बॉस 10: रॉकस्टार बने स्वामीजी..बिग बॉस ने दिखाया घर से बाहर का रास्ता
बिग बॉस के तीसरे हफ्ते के एलिमिनेश राउंड में घर से स्वामी ओम जी घर से बेघर हो जायेगें। इसी के साथ बिग बिग बॉस के घर में श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर अपनी फिल्म रॉक ऑन का प्रमोशन करते हुए नजर आयेगें।
जी हां वीकेंड आ चुका है इसी के साथ सबके मन में सवाल है कि इस हफ्ते सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 10 से किसकी विदाई होगी। तो ज्यादा दिमाग ना लगायें क्योंकि आपको बता दे इस हफ्ते घर से विदा हो जायेगें स्वामी ओम जी ।
खबर है कि इस हफ्ते पहले हफ्ते घर से बाहर हुई प्रियंका जग्गा भी फिर से घर वापसी करने को तैयार है। बता दें बीते कुछ दिन पहले ही उन्हें लोनावला में देखा गया था, जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि वह एक बार फिर से घर में वापसी कर सकती हैं।
(बिग बॉस 10: पहले नाचे-गाये....फिर रो पड़े स्वामीजी)
घर के अंदर स्वामी ओम जी हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते ही रहते हैं, जिससे सुर्खियों में बने रहें। वीकेंड एपिसोड के दौरान वह सलमान से कहते है कि अगले वर्ष सलमान की शादी हो जाएगी , इसके जवाब में सलमान कहते हैं कि उनकी जिन्दगी अच्छी कट रही है।
साथ ही वीकेंड एपिसोड में बाबा मानवीर और मनु पर इल्जाम लगाते हुए बोलते है कि ये दोनों हमेशा मुझे दूसरे घरवालो के खिलाफ भड़काते रहते है,जिसपर मनु बाबा को पागल तक कह देते है।
(बिग बॉस 10: पूल में उतरी दो हसीनाएं...और फिसल गये बाबा)
घर के अंदर बाबा अक्सर घरवालो को अपनी कहानियों से बोर करते रहते हैं, लेकिन वह यह सब जानबूझकर करते है।
इतना ही नहीं उन्होंने इस बार घर के अंदर ना सिर्फ़ कहानियां सुनाकर लोगों को बोर किया है, बल्कि उन्होंने यह भी घोषणा कर दी कि उनकी जिंदगी पर एक बायोपिक फ़िल्म बननी चाहिए, जिसका बजट 100 करोड़ होगा।
जानतें है क्या होगा वीकेंड के वॉर में


Click it and Unblock the Notifications