बिग बॉस को हुआ अपनी गलती का एहसास...स्वामी ओम को दी लास्ट वार्निंग
कलर्स के शो बिग बॉस में स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा दो ऐसे प्रतिभागी जिन्हें घर और बाहर दोनों जगह लोग पसंद नहीं करते। खबरों की माने तो स्वामी ओम बिग बॉस ने चेतावनी दी है..जाने क्या कहा बिग बॉस ने
बीते कुछ दिनों पहले बिग बॉस ने प्राइज मनी से दस लाख काटकर ओम स्वामी को दो हफ्ते की इम्युनिटी दी थी। लेकिन अब लगता है बिग बॉस को अपनी इस गलती का एहसास हो चुका है।

बता दें, हाल ही में बिग बॉस ने स्वामीजी ओम को घर से बाहर निकालने की धमकी दी है। दरअसल, आज के एपिसोड में रोहन और स्वामी ओम के बीच दर्शको को एक झड़प देखने को मिलेगी।
इस दौरान स्वामी ओम रोहन को उसका चेहरा और उसका करियर खराब करने की धमकी देंगे। जिसके बाद सभी घरवाले रोहन के सपोर्ट में आ जायेंगे।
हालांकि इस पूरे वाकये के बाद बिग बॉस स्वामी ओम को कन्फेशन रूम में बुलाकर उन्हें आखिरी चेतावनी भी देते हुए कहेंगे कि अगर घर के अंदर उन्होंने सामान्य व्यवहार नहीं किया तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जायेगा। अब स्वामी ओम बिग बॉस की कितनी बात मानते है ये तो वक्त ही बताएगा।
इसी के साथ अब दर्शको को वीकेंड का वार का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा, कि आखिर सलमान खान एक बार फिर ओम स्वामी की कैसे क्लास लगाते हैं। बता दें, स्वामी ओम ने जब बानी से कहा था कि, उनकी मां मर जाएगी, उस दौरान सलमान ने स्वामी ओम को फटकारते हुए कहा था कि, कि वह स्वामी कहलाने के लायक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications

