बिग-बॉस 10: शुरू हुआ लव-गेम....ये हैं बिग-बॉस के अगले लवर बॉय!
आने वाले कुछ हफ़्तों में बिग बॉस के घर में दर्शकों को जबरदस्त लव रोमांस का तड़का देखने को मिल सकता है जिसकी शुरुआत हाल ही के एपिसोड में हो चुकी है।
खुल्लम खुल्ला प्यार करें हम दोनों इस गाने को बिग-बॉस के प्रतिभागी काफी सीरियसली लेते हैं। जैसा की टीवी की दुनिया का बहुचर्चित शो बिगबॉस को शुरू हुए बमुश्किल आठ ही दिन बीते हैं कि इसी बीच शो में शुरू हो गया है प्यार का खेल ।
बिगबॉस के घर में सीजन 1 से ही दर्शको को रोमांस और लव का तड़का देखने को मिल रहा है, जिसमे लोग अभी भी राहुल महाजन और अश्मित पटेल का नाम लेना नहीं भूलते है।

हालंकि इस सीजन से पहले सीजन्स में सेलेबस के बीच ही प्यार की बयार चलती थी लेकिन इस बार घर में हो रहा है एक आम इन्सान को सेलेब्स से प्यार।
अगर अब तक के एपिसोड्स को ध्यान से देखा जाए तो आने वाले दिनों में बिग-बॉस के घर में दो जोड़ियां बनने वाली हैं एक तो मनु पंजाबी-भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तो दूसरी युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा सिंह और टीवी स्टार गौरव चोपड़ा की।
बीते ही एपिसोड में मनु को मोना के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया। मनु मोना से फ़्लर्ट करते हैं और कहते हैं कि मेरी अच्छी दोस्त बनो। बातों बातों में मन्नू, मोना को ये भी कहते हैं कि ऐसी बीवी मिल जाये तो और क्या चाहिए।
अब ये फ़्लर्ट और इजहार-ए-दोस्ती शो की टीआरपी में क्या तड़का लगाएगी इसके लिए इंतजार करना होगा अगले हफ्ते की टीआरपी चार्ट का। स्लाइड्स में देखिये बिगबॉस के लवर बॉयज को:-


Click it and Unblock the Notifications
