"मुझे सलमान से डर नहीं लगता...मुझे कौन सा फिल्म करनी है उनके साथ"

बिग बॉस 10 में रोज़ ही कोई ना कोई नया नाटक होता है। लेकिन प्रियंका जग्गा का सलमान खान पर ये कमेंट उन्हें वीकेंड का वार में भारी पड़ सकता है।

सलमान खान का बिग बॉस 10 कुछ कंटेस्टेंट्स के कारण सुर्खियों में हैं और इनमें से एक हैं प्रियंका जग्गा म्यूज़। प्रियंका इस बार की आम आदमी कंटेस्टेंट थी लेकिन उनमें आम आदमियों जैसी कोई हरकतें नहीं है। और उनके नखरे भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।

प्रियंका के बारे में सबसे मज़ेदार है उनका घर में आते जाते रहना। गौरतलब है कि वो तीन बार बिग बॉस के घर में प्रवेश कर चुकी हैं। पर ऐसा लगता है कि बिग बॉस की सारी टीआरपी उन्हीं पर टिकी है, इस कारण वो बार बार घर में वापस आ जाती हैं

salman khan latest news in hindi

लेकिन इससे प्रियंका की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया है। कैप्टेन टास्क के दौरान उन्होंने लोपामुद्रा राउत को काफी परेशान किया और इसी कारण लोपा ने कैप्टन बनते ही उन्हें दंड सुनाया।
[10 सुपरस्टार्स उड़ा चुके हैं सलमान की धज्जियां]

बस दंड सुनते ही प्रियंका भड़क गईं और अजीब सी चीज़ें बोलने लगी। इनमें सबसे पहला था लोपा के चेहरे पर कमेंट करना। प्रियंका का कहना था कि लोपा मेकअप की दुकान हैं और मेकअप के बिना वो भूत जैसी लगती हैं। और फिर वो उनको असली चेहरा दिखाने के ताने मारती रही।

हालांकि घरवालों ने प्रियंका को तुरंत याद दिलाया कि सलमान इस बात से काफी खफा होंगे तो प्रियंका का जवाब था - "मैं सलमान खान से डरती थोड़ी हूं। मुझे कौन सा उनके साथ फिल्म करनी है।" अब प्रियंका की ये बात कल उन पर भारी पड़ सकती है।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस 10 में हद पार की हो -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X