KRK ने किया कन्फर्म..ये होंगे बिग बॉस 10 के विनर!
बिग बॉस सीजन 10 के विनर का हुआ खुलासा...जानकर रह जायेंगे हैरान
आये दिन बिग बॉस सीजन 10 में दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। इस सीजन को और भी जबरदस्त बनाया है कॉमनर्स ने जो घर के अंदर दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इंडिया वाले हो या कॉमनर्स सभी प्रतिभागी दर्शकों को अपने अपने तरीके से रिझाने में लगे हुए हैं।
शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, साथ ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी हो गयी है। वाइल्ड कार्ड एंट्रीज ने घर में कम्पटीशन को और भी बढ़ा दिया है।
ऐसे में सोचने वाली बात है कि घर का विजेता कौन होगा? हम्म खैर इस बात का खुलासा हो चुका है कि बिग बॉस सीजन 10 का विनर कौन होगा ?
जी हां इस बात का खुलासा किया है महान क्रिटिक कमाल आर खान ने। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि,Me Me Me KRK the no.1 critic of all time says that Rohan will win the #BiggBoss10!



Click it and Unblock the Notifications