स्वामी ओम ने दी धमकी- मुझे शो का विनर बनाओ वरना...
स्वामी ओम ने बिग बॉस को धमकी देते हुए कहा कि या तो उन्हें बिग बॉस का विनर बना दें वर्ना...
बिग बॉस के घर में दो ऐसे कंटेस्टेंट है जिन्होंने शो के शुरुआत से ही घर के अंदर खूब सुर्खियां बटोरी। जी हां हम बात कर रहें है प्रियंका जग्गा की और ओम स्वामी की। प्रियंका जग्गा को तो सलमान खान शो से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं।

तो वहीं स्वामी ओम के तमाशे घर के अंदर जारी है। जैसा कि अभी हाल ही में कोर्ट में पेशी होने के कारण घर से बेघर हुए थे। जब उन्होंने घर में वापसी की तो स्वामी ओम ने शो मेकर्स को अपने नखरो से काफी परेशान किया।
एक बार फिर मुसीबत में पड़े स्वामीजी..गैर जमानती वारंट जारी
सूत्रों की माने तो स्वामी ओम ने शो मेकर्स से कहा कि, उनका फूलों के हार से स्वागत किया जाए साथ ही वह घर के अंदर जाने से पहले पूजा भी करेंगे।
स्वामी ओम के नखरे यहीं नहीं रुके उन्होंने शो मेकर्स को धमकी दी है कि वह उन्हें शो का विनर घोषित कर दें। अगर शो मेकर्स ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा।
LEAKED: बिग बॉस 10.. ऐसे हुआ था स्वामी ओम का ऑडिशन.. देंखे वीडियो
बता दें, सलमान खान काफी बार ओम स्वामी को उनकी हरकतों ने कारण वार्न कर चुके है लेकिन स्वामी ओम पर सलमान की बात का कोई असर नहीं है। अब स्वामी ओम के इस रवैय्ये पर सलमान खान कैसे रियेक्ट करते है देखना दिलचस्प होगा।
स्वामी ओम ने घर के अंदर कब कब किया तमाशा और बने सलमान का शिकार जाने यहां


Click it and Unblock the Notifications
