बिगबॉस 10: बॉयफ्रेंड विक्रांत ने मोना से तोड़े सभी रिश्ते...
बिगबॉस के घर में नजर आ रही मोना के कथित प्रेमी को मोना-मनु की बढ़ती नजदीकियां कुछ खास रास नहीं आया रही हैं..जानिये मोना मनु की बढ़ती दोस्ती को लेकर क्या बोले मोना के बॉयफ्रेंड विक्रांत
जबसे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की एंट्री बिगबॉस सीजन 10 में हुई है तबसे वह किसी ना किसी कारण वह सुर्ख़ियों में बनी ही रहती हैं। भले ही मोना बिग बॉस के घर में काफी अच्छा खेल रही हो लेकिन उनकी असल जिन्दगी में तूफ़ान आ चुका है।
जैसा कि मोना घर से निकलने के बाद अपने कथित प्रेमी विक्रांत से शादी करने वाली थी। लेकिन अब शायद ऐसा ना हो सके। ये कहना हमारा नहीं बल्कि मोना के बॉय-फ्रेंड का है। बता दें बिग बॉस के घर के अंदर स्वामीजी भी कई बार मोना-मनु की दोस्ती को लेकर कई सवाल उठा चुके हैं।

बिगबॉस के घर में मोना और मनु की बढ़ती नजदीकियां मोना के बॉयफ्रेंड को नागवार गुजर रही हैं। मोना के प्रेमी ने एक लीडिंग अख़बार से बातचीत में बताया की, एकबार मोना घर से बाहर आ जाये तो सभी बाते साफ़ हो जाएगी।
विक्रांत ने आगे कहा कि, मेरा परिवार यह सब नहीं देख सकता, ना ही वीना मलिक जैसा कुछ करना है, क्योंकि जनता पागल नहीं है। अब देखने वाली बात ये होगी क्या सलमान विक्रांत की इस बात को मोना तक पहुंचाएंगें।
या फिर विक्रांत मोना से सभी बातो को क्लियर करने के लिए घर के अंदर जायेंगे। ह्म्म्म अगर ऐसा होता है तो इसमें कोई शक नहीं कि बिग-बॉस के घर में दर्शकों को ढेर सारा ड्रामा देकने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
