केआरके का दावा..फिक्स है #BIggBoss10..ये हैं इस सीज़न के विनर!
केआरके ने बिग बॉस 10 पर दावा करते हुए कहा है कि ये फिक्स सीज़न है और इस बार की विनर कोई और नहीं बल्कि बानी जे ही होंगी
हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले केआरके एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। केआरके ने पहले बिग बॉस को लेकर ये भविष्यवाणी की थी कि इस सीज़न के विनर रोहन मेहरा होंगे। लेकिन रोहन तो शो से आउट हो गए।

अब केआरके ने बिग बॉस 10 पर दावा करते हुए कहा है कि ये फिक्स सीज़न है और इस बार की विनर कोई और नहीं बल्कि बानी जे ही होंगी। केआरके का कहना है कि बानी वायकॉम 18 में काफी समय से हैं इसलिए इस सीज़न की विनर बानी ही होंगी।
सिर्फ प्रियंका जग्गा-ओम स्वामी नहीं इन कारणों से भी रखा जाएगा बिग बॉस 10 को याद!
साथ ही केआरके ने ये भी कहा कि बिग बॉस का ये सीज़न फिक्स्ड है। केआरके यह दावा इस आधार पर कर रहे हैं कि वायकॉम कलाकार आशुतोष बिग बॉस 2 में आए और जीत गए।
वायकॉम कलाकार प्रिंस बिग बॉस 9 में आए और जीत गए। और बानी जे भी वायकॉम कलाकार हैं इसलिए ये सीज़न बानी ही जीतेंगी। बिग बॉस 10 के अंतिम चार में मनु पंजाबी, बानी जे, मनवीर गुर्जर और लोपामुद्रा राउत हैं और वोटिंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications