बिग बॉस LIVE: टास्क खत्म.. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

बिग बॉस सीजन 10 में राजा रंक लग्जरी टास्क खत्म हो चुका है और अब बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को होगी जेल।

By Goldi

कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 10 में दर्शकों को रोज ना रोज कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिल रहा है।

जैसा की बीते एपिसोड में एक बार फिर से सेलेब्रिटी घर के नये मालिक बन गये हैं और इंडिया वाले सेवक। हालांकि टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसक हर्जाना अब पूरे घर को देना पड़ सकता है।

big boss 10

जैसा की बिग बॉस के घर अंग्रेजी बोलने की मनाही है लेकिन हर बार घर के प्रतिभागी इस नियम को तोड़ते हुए नजर आते हैं। हाल ही में हुए राजा रंक टास्क के दौरान सेलेब्रिटी टीम की ओर से वीजे बानी, गौरव चोपड़ा और राहुल देव इंग्लिश में बात करते हुए नजर आये। जिसकी सजा बिग बॉस अब उन्हें देंगें।

आने वाले एपिसोड में, दर्शक देखेगें कि,बिग बॉस वीजे बानी, गौरव चोपड़ा और राहुल देव को एक पुराने जमाने का चरखा और लालटेन देंगें। इन तीनो प्रतिभागियों को यह चरखा घुमाना है ताकि वह लालटेन ना बुझे।

अगर वह लालटेन बुझ जाती है तो ,पूरे घर की लाइट्स ऑन हो जाएगी और इन तीनो के साथ बाकी घरवालों को भी पूरी रात जागना होगा।

तो वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के घरवालो से उन प्रतिभागियों का नाम लेने को कहतें हैं जिन्होंने राजा रंक टास्क के दौरान सबसे खराब प्रदर्शन किया हो।

रुल के मुताबिक तक के दौरान सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को जेल जाना होगा, और वह जेल में तब तक रहेगा जब तक की बिग बॉस का आदेश ना हो।

हालांकि इस दौरान दोनों ही टीम के प्रतिभागी नामो के लेकर एक दूसरे से काफी बहस करतें हैं। लाइव अपडेट के मुताबिक इस बार बिग बॉस की जेल के कैदी सेलेब्रिटी टीम से करण मेहरा और इंडिया वाले की टीम से गूगल गर्ल नितिभा कौल बनेगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X