#BiggBoss10..इंतज़ार खत्म..इस दिन ऑनएयर होगा पहला एपिसोड!

By Shivani Verma

हाल ही में हमने आपको बिग बॉस 10 का प्रोमो दिखाया था। अब इसके बाद खबरें इसके पहले एपिसोड के ऑनएयर होने की आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस सीज़न 10 का पहला एपिसोड 16 अक्टूबर को टीवी पर दिखाया जाएगा, और हर बार की तरह सलमान खान ही इसे होस्ट करेंगे।

Salman Khan

आपको बता दें कि बिग बॉस जब से शुरू हुआ है तब से ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि इसमें आपको आम आदमी एक कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिया जाएगा। इससे पहले हर बार हर एपिसोड में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ही बिग बॉस में दिखाई देते थे।

''मुझे इंडस्ट्री के लड़कों में कोई इंट्रस्ट नहीं है''

इसके लिए सभी कंटेस्टेंट को चुना भी जा चुका है। इसके प्रोमो में शो के होस्ट और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एस्ट्रोनॉट की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। उन्हें स्पेस में दिखाया गया है जहां वो ह्यूमन हिस्ट्री से जुड़ी बात बताते हैं। वो इस वीडियो में शानदार दिख रहे हैं।

#BiggBoss10..सलमान खान पहुंचे स्पेस में..देखें वीडियो!

सलमान खुद प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं- 'अब आम पब्लिक आ रही है पहली बार इन बिग बॉस, तो क्रिएट होगी हिस्ट्री पर क्या होगा, दैट इज ए मिस्ट्री।'

प्रोमो में सलमान 'जब चांद पर दिखा इंसान पहली बार या अंडे से निकली मुर्गी पहली बार' जैसी पंक्ति बोलते दिख रहे हैं। कलर्स के सीईओ राज नायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस शो का नया प्रोमो शेयर किया है। 'बिग बॉस' का यह संस्करण बड़ा ही दिलचस्प होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X