Bigg Boss 18: चुम दरांग के नाम पर 'चुम्मी' देते दिखे मनु पंजाबी ने उड़ाया मज़ाक़, बुरी तरह हुए ट्रोल

Manu Punjabi Troll For Making Fun Of Chum Darang: बिग बॉस सीजन 10 में फाइनलिस्ट बन चुके मनु पंजाबी इन दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से ट्रोल किया जा रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि मनु पंजाबी ने बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड पर एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो में जब भी वह कंटेस्टेंट चुम दरांग का नाम ले रहे थे तो उससे पहले चुम्मी (किस) करते हुए नजर आए और अब इसके चलते लोग उनका खूब खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आए।
X हैंडल से एक यूजर ने मन्नू पंजाबी का वीडियो शेयर किया है और लिखा कि "जिसकी बड़ी फैंडम होती है उसको सपोर्ट करने का तरीका तो ठीक था, लेकिन आप इतना कैसे गिर सकते हो? यकीन नहीं हो पा रहा है।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "कल से यही देख रही हूं कि मनु पंजाबी हर बार चुम का नाम लेते हुए, उनके रिव्यू में किस का इशारा करते हुए नजर आए। मुझे आपके रिव्यू बहुत पसंद है कृपया ऐसा ना करें। भले ही आप यह मजाक में कर रहे हो लेकिन यह काफी अपमानजनक नजर आ रहा है।"
बताते चले कि चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश के रहने वाली है और 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पाताल लोक' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उनका राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' में भी देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और बाद में आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी उन्हें छोटा किरदार निभाने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications











