एक बार फिर मुसीबत में पड़े स्वामीजी..गैर जमानती वारंट जारी
बिग बॉस सीजन 10 के प्रतिभागी स्वामी ओमजी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जरी कर दिया गया है...
बिग बॉस इजन 10 में स्वामी जी घर में दर्शकों को हर तरीके से एंटरटेन कर रहें लेकिन अब दर्शक स्वामीजी को घर के अंदर ज्यादा दिन तक नहीं देख सकेंगे। कारण है कि कोर्ट ने बाबा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है।
साथ ही उन्हें हर हाल में 3 दिसंबर कोर्ट में अपनी पेशी देनी है। यदि वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो बहुत जल्द जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

बता दें,बीते शनिवार ही पुलिस बिग बॉस के घर में बाबा को गिरफ्तार करने गयी थी, लेकिन बाबा ने बाहर आने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस कुछ कागजात पर बाबा के साइन लेकर चली गयी थी।
बिग बॉस 10: स्वामीजी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस...लेकिन!
गौरतलब है कि,बाबा बीती 7 नवंबर को जब घर से बेघर हुए थे उस दौरान उन्हें कोर्ट में पेश होना था, जिसके बाद उन्हें बिग-बॉस के सीक्रेट रूम में रखा गया था।
कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट ने ओमजी को 21 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन बाबा नेअपने वकील से कहकर पेशी को टलवा दिया था। लेकिन कोर्ट के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी कर देने के बाद लगता हाई अब जल्द ही बाबा को घर से विदाई होने वाली है।
खुद को स्वामी कहने वाले ओमजी के ऊपर पुलिस इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के मुताबिक, डकैती और चोरी के अलावा,आर्म्स एक्ट और टाडा के तहत 7 मामले दर्ज हैं। साथ ही अब तक चार बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications