Day1 : बिग बॉस की शुरुआत में ही नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट!
बिग बॉस 10 का कल रात पहला दिन था। आइए जानते हैं क्या क्या ट्विस्ट लेकर आया पहला दिन।
बिग बॉस 10 का आगाज़ हो चुका है और कल इसका पहला दिन थी। यूंतो तो ये शो हमेशा ही कुछ न कुछ मज़ेदार ट्विस्ट लेकर ही आता है, लेकिन इस बार और भी दिलचस्प नज़ारे इसके पहले दिन में ही देखने को मिल गए। तो चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ पहले दिन में..

दिन की शुरुआत हुई कंटेस्टेंट के 'सारे नियम तोड़ दो' से जिस पर सेलेब्रिटीज़ चलते दिखाई दिए। तो वहीं इसके तुरंत बाद रूल बुक सामने आ गई, जिसका उन्हें पूरे सप्ताह पालन करना है।
रूल बुक के अनुसार, सेलिब्रटीज़ को आम लोगों का सेवक बनना होगा और जो वो कहेंगे उन्हें करना पड़ेगा। सेलेब्रिटीज़ बिना इंडियंस की अनुमति के कुछ भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, न बाथरूम, न जिम, न ही पूल।
वो सिर्फ केले के पत्ते पर ही खाना खाएंगे, और घर का कोई भी बरतन इस्तेमाल नहीं कर सकते। इंडियालालों को करना सिर्फ इतना है कि उन्हें हुक्म की घंटी बजानी होगी और सभी सेवक उनकी खिदमत में पेश हो जाएंगे।
अभी कंटेस्टेंट्स को घर में पहुंचे ज्यादा देर भी नहीं हुई कि नोक-झोक शुरू हो गई। यानी कि बन गया माहौल टीआरपी लेने का। प्रियंका ने बानी की उम्र पूछ ली तो बानी को लग गई दिल पर बात। और हो गई कहासुनी।
प्रियंका ने कहा कि बानी मैं आपसे सवाल कर रही हूं तो आप न जवाब दे रही हैं, और बीच में से उठकर आ गईं।
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन की प्रकिया बताई है। बिग बॉस ने बताया कि सेलेब्रिटी सिर्फ इंडिया वालों को ही नॉमिनेट करेंगे और इंडिया वाले सिर्फ और सिर्फ सेलेब्रिटीज़ को। इसमें नॉमिनेट हुए गौरव चोपड़ा, प्रियंका, मनु और मोनालिसा को कंटेस्टेंट ने नॉमिनेट किया।
उन्हें दिन में से तीन बार पूल साफ करना होगा। वहीं लोपामुद्रा राउत को कुकिंग का काम दिया गया है। वहीं गौरव चोपड़ा ध्यान रखेंगे कि कुछ भी रूल बुक से बढ़कर न हो जाए।
#BiggBoss10..देखने से पहले पढ़ लें..'सेवक और मालिक' से होगी खूब कॉन्ट्रोवर्सी!
इसके बाद शाम को बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया बताई। जहां हर इंडियन को दो सेलेब्रिटी नॉमिनेट करने को कहा। इसके बाद लाइट बंद होने के बाद सभी बेड पर जाना चाहते थे, लेकिन बिना इंडियंस की अनुमति के सेलेब्स कैसे सो सकते थे।
अब देखना ये है कि क्या सेलेब्रिटी आम लोगों के मालिक बनने के फैसले को झेल पाएंगे। इसके लिए इंतज़ार करना होगा अगले एपिसोड का।


Click it and Unblock the Notifications







