जब ओम स्वामी पर भड़की रोहन की गर्लफ्रेंड कांची...

बीते दो दिन पहले ही घर के अंदर रोहन और स्वामीजी का झगड़ा देखने को मिला..जिस पर रोहन की गर्लफ्रेंड कांची ने कुछ ऐसा कहा...

By Goldi

बिग बॉस सीजन 10 में हमेसा कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है, जो बाहर भी जमकर सुर्खियां बटोरता है। हाल ही में घर के अंदर रोहन और स्वामीजी का झगड़ा देखने को मिला था। जिसके बाद खुद बिग बॉस ने स्वामीजी को फटकार
लगाई थी।

Bigg Boss 10 contestant Rohan Mehra’s Girlfriend Kanchi Singh Lashes Out At Swami Ji

बता दें, बीते एक दिन पहले घर में हॉस्टल लग्जरी टास्क आयोजित किया गया था। जिसमे लड़को के वार्डन स्वामी ओम को बनाया गया था। टास्क के दौरान घर के लड़को को घर की लडकियों को लवलेटर देना था। इस टास्क के दौरान वार्डन को घर के लड़को को लड़कियों को लेटर देने से रोकना था।

बिग बॉस 10: आठ साल का प्यार या 60 दिन की दोस्ती...किसे चुनेंगी मोना

इसी क्रम में स्वामीजी रोहन से बुरी तरह झगड़ पड़े और उनका फेस पूरी तरह खराब करने की धमकी भी दी। इस दौरान रोहन ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था तो बाबा ने पैर मार मारकर तोड़ दिया था।

इस पूरे वाकये पर रोहन की गर्लफ्रेंड कांची कौल ने कहा कि,हॉस्टल लग्जरी टास्क और भी काफी इंट्रेस्टिंग हो सकता था अगर प्रियंका और स्वामीजी उसे खराब नहीं करते। टास्क के दौरान रोहन बाथरूम में था, और स्वामीजी पैर से दरवाजा पीट रहे थे। इस दौरान रोहन ने अपना आपा नहीं खोया, और वह गेम को अच्छे से खेलता रहा। वह कभी भी गलत भाषा का प्रयोग भी नहीं करता है।

बता दें, इससे पहले हिना खान ने भी सलमान की सभा के दौरान कहा था कि, रोहन एक बेहद ही शांत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X