#SHOCK: झूठी,मक्कार और लालची है बिग बॉस 10 की क्वीन प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा के एक्स बॉयफ्रेंड गौतम अरोड़ा ने किये प्रियंका के बारे में किये कुछ शॉकिंग खुलासे।

By Goldi

प्रियंका जग्गा बिग बॉस के घर में महज आठ ही दिन रह सकी इसके बावजूद प्रियंका एक हॉट टॉपिक बनी हुई है। गपशप गलियारों के मुताबिक प्रियंका एक बार फिर से बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं।

प्रियंका ने शो के पहले दिन से घर में काफी ड्रामे किये और लड़ाईयां की। इसमें कोई शक नहीं प्रियंका ने सिर्फ आठ दिन में ही सेलेबस का जीना हराम कर दिया था।

priynka

हाल ही में प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके गौतम अरोड़ा ने प्रियंका के बारे में कुछ शॉकिंग खुलासे किये जिन्हें जानकर आप भी चौंक जायेंगें।

जैसा की प्रियंका ने घर के अंदर खुद को विवाहित बताया था, लेकिन बाहर उनके कथित बॉय-फ्रेंड रह चुके डीजे गौतम अरोड़ा का कहना है कि वह तीन चार साल पहले ही अपने पति को छोड़ चुकी हैं।

गौतम ने बताया उनकी और प्रियंका की मुलाकात असोम क्लब के लॉन्चिंग के दौरान द्वारका में हुई थी। गौतम ने आगे बताया की, प्रियंका का अपने से तीन-चार पहले ही अलगाव हो चुका है, प्रियंका इंडिया में अपने बच्चो के साथ रहतीं हैं।

गौतम ने आगे कहा कि हम दोनों ने एक दूसरे को चार से पांच महीने डेट किया और फिर हमारा ब्रेकअप हो गया। गौतम की माने तो प्रियंका पैसे कमाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।


गौतम ने आगे कहा कि बिग बॉस में आने से पहले प्रियंका ने मुझे बताया था। प्रियंका पैसे को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

गौतन ने कहा कि प्रियंका ने मेरी मदद से ही बिग बॉस के लिए ऑडिशन दिया क्यों कि वह इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती है। गौतम ने प्रियंका की मार्केटिंग कंसल्टेट प्रोफाइल को भी झूठा बताया।


जब गौतम से पूछा गया कि प्रियंका ने घर के अंदर करवाचौथ का व्रत रखा था। इस बात पर गौतम ने कहा किसी को उनसे पूछना चाहिए कि यह व्रत उन्होंने किसके लिए रखा था।बता दें प्रियंका ने बिग बॉस के घर में खुद को दो बच्चो की मॉडर्न मां बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X