बिगबॉस 10: घरवालो के सामने खुला राज.. घर से बेघर हुए स्वामी ओम
बिग बॉस 10 के प्रतिभागी स्वामी ओमजी को अचानक से घर से बेघर कर दिया है..बता दें स्वामी ओम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड भी नहीं थे। जाने ऐसा क्या हुआ जो अचानक ओमजी को घर से निकाल दिया गया
बिग बॉस के घर से एक बार फिर स्वामीजी हो चुके है बेघर। बता दें, ओमजी को घर से अचानक बेघर इसलिए होने पड़ा क्योंकि बीते हफ्ते उनके नाम से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका था। अगर वह आज यानी 3 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर नहीं होंगें तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

बिग बॉस के घर से यूं अचानक फिर से बाबा का घर से बेघर होना बाकि घरवालो के लिए हैरान करने वाला था। हालांकि हाल ही में घर में आये वाइल्ड कार्ड एंट्रीज ने सभी घरवालों को बताया की बाबा के पुलिस में एफआईआर दर्ज है साथ ही उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है।
एक बार फिर मुसीबत में पड़े स्वामीजी..गैर जमानती वारंट जारी
पहले तो घरवालो को इस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन बाबा का घर से बिना नॉमिनेशन के बेघर हो जाने से घरवालो के यकीन हो गया। बता दें,बीते शनिवार ही पुलिस बिग बॉस के घर में बाबा को गिरफ्तार करने गयी थी, लेकिन बाबा ने बाहर आने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस कुछ कागजात पर बाबा के साइन लेकर चली गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications