युवराज सिंह की भाभी पहुंची बिग बॉस में..पहली बॉल में ही SIX

बिग बॉस 10 कल रात से शुरू हो चुका है। यहां हम आपको बताने जा रहे इस सीज़न के उस कंटेस्टेंट के बारे में जो क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी रह चुकी हैं।

By Shivani Verma

जैसा कि अाप सब जानते हैं कि बिग बॉस 10 कल रात से शुरू हो चुका है और शो के होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से सभी को रू-ब-रू भी करा दिया है। नॉन सेलेब कंटेस्टेंट्स से लेकर सेलेब कंटेस्टेंट तक बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुके हैं।

pic

अब हम आपको एक ऐसी बात बताएंगे जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। अगर आपने बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट के नामों को जान लिया है, तो आपको ये भी पता होगा कि इसमें एक कंटेस्टेंट आईं हैं जिसका नाम है अकांक्षा शर्मा।

आप सोच रहे होंगे कि हम उन पर इतना फोकस क्यों कर रहे हैं। तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल, अकांक्षा क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी रह चुकी हैं। इसका खुलासा खुद अकांक्षा ने किया है।

#BiggBoss10..बाकी सब तो ठीक है..लेकिन लोग कितने खुश हुए!

अापको बता दें कि आकांक्षा शर्मा की शादी 2014 में युवी के भाई जोरावर सिंह से हुई थी, लेकिन ये शादी 4 महीने से ज्यादा नहीं टिक सकी।

दोनों ने 2014 में शादी की थी, हालांकि अभी उनका तलाक होना बाकी है। युवराज सिंह से कनेक्शन होने की वजह से अकांक्षा को एक मजबूत प्रतिभागी के तौर पर देखा जा सकता है।

वहीं 'बिग बॉस 10' के अन्य आम प्रतिभागियों में मनोज पंजाबी, मंदिरा चौहान, नितिभा कौल, प्रमोद कुमार, लोकेश कुमारी, फिरोज खान, निखिल मेहता, काजोल त्यागी, देविंदर देवगन, नवीन प्रकाश, रुचिका सिंह और प्रियंका जग्गा का नाम शामिल है।

न ऐश्वर्या न कैटरीना..बस इन्होंने ही जीता है सलमान खान का दिल!

जबकि सेलिब्रेटी प्रतिभागियों में वीजे बानी, रोहन मेहरा, मयूर वर्मा, राहुल देव, गौरव चोपड़ा, करण मेहरा इत्यादि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X