बिग-बॉस 10: बीच में ही बानी ने छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस..लोपा को दिखाई मिडल फिंगर
बीते दिन बिगबॉस के घर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी।कांफ्रेस में पत्रकारों ने घरवालो से कुछ सवाल जवाब किये।लेकिन इसी बीच कांफ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बानी बीच में ही कांफ्रेंस से चली गयी
हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस सीजन 10 में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी। जिसमे कुछ पत्रकारों ने सभी घरवालो से एक एक करके कुछ सवाल जवाब किये। प्रेस कांफ्रेंस में जब सभी घरवाले पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे कि अचानक शुरू हो गयी लोपा और बानी में कैट-फाइट।

दरअसल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब घरवालो ने लोपा और बानी की कैटफाइट को लेकर बातचीत करना शुरू किया तभी बीच में लोपा ने बीच में जवाब देना शुरू कर दिया। बानी ने इस दौरान लोपा की हरकतों को नजरंदाज करने की कोशिश की लेकिन लोपा अपनी हरकतों से बाज नहीं आयी।
कांफ्रेंस के दौरान जब बानी से पूछा गया कि वह शो में गौहर की तरह खेल रही हैं, सीजन 7 में गौहर और तनिषा के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था जैसा की अभी बानी और लोपा के बीच है।
इस पर बानी ने जवाब देते हुए कहा कि,गौहर का दिल काफी बड़ा है लेकिन मैं उसकी तरह बिल्कुल भी नहीं हूं। मै घर के अंदर फ़ालतू की चीजें बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं कर सकती हूं।
बिग बॉस 10:एक बार फिर घर के अंदर नजर आयेंगे बिग बॉस के ये प्रतिभागी!
बानी के जवाब देने के बाद लोपा भी खूब को जस्टिफाय करने की कोशिश करती हैं, लेकिन बानी को उनकी यह हरकत पसंद नहीं आती है और वह लोपा को मिडल फिंगर दिखाते हुए कांफ्रेंस को बीच में ही छोड़कर चली जाती हैं।
इतना ही नहीं बानी लोपा की हरकत से दुखी होकर खुद को बाथरूम में बंद कर लेती हैं, बाकी घरवाले बानी को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह सभी घरवालों से कहतीं हैं कि उन्हें अकेला छोड़ा दो। ह्म्म्म अब घर के अंदर कांफ्रेंस के बाद जमकर होने वाला है
हंगामा। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com..


Click it and Unblock the Notifications

