बिग बॉस10: जल्द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री....ये हुई फाइनल
बिग बॉस सीजन 10 में जल्द ही कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली है जिनमे कुछ का नाम फाइनल हो चुका है..आप भी देखें...
बिग बॉस को शुरू हो चुके एक महीना हो चुका है। इस दौरान शो के अंदर दर्शकों को काफी कुछ नया और फ्रेश देखने को मिला। बता दें जल्द ही शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होगी।

सूत्रों की माने तो, बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए टीवी एक्ट्रेस अपर्णा तिलक को अप्रोच किया गया है। बता दें दर्शक अपर्णा को शो लेफ्ट एंड राईट और जीत में देख चुके हैं। साथ ही अपर्णा इमरान हाश्मी की फिल्म फूटपाथ में भीनजर आ चुकी हैं।
अब अपर्णा तिलक की बिग बॉस के घर में एंट्री कब होगी ये देखना दिलचस्प होगा। खैर हम आपके लिए यहां कुछ सेलेब्स और कॉमनर की लिस्ट लेकर आये हैं जिन्हें बिगबॉस के घर में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री देखना दिलचस्प होगा....


Click it and Unblock the Notifications