बिग बॉस 10: टास्क क्या हारे... स्वामीजी की तो जबान ही फिसल गयी
बिग बॉस 10 का लेटेस्ट एपिसोड अपडेट हम लेकर आए हैं। यहां जानिए सेलेब्स और इंडियन्स में से किसने लग्ज़री टास्क जीता।
दिन ब दिन बिग बॉस 10 आपके लिए और भी दिलचस्प किस्से लेकर आता जा रहा है। तो चलिए एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आ गए हैं बिग बॉस 10 का अपडेट। बिग बॉस के ताजा अपडेट में लग्जरी बजट जीतने के
बाद एक बार सेलिब्रिटी बन गए हैं मालिक और इंडिया वाले बन गयें हैं घर के सेवक।
बिग बॉस के घर में कोई भी टास्क बिना लड़ाई झगड़े के खत्म हो जाये ऐसा तो हो नहीं सकता है। कुछ ऐसे ही झगड़े दर्शकों को इस टास्क के दौरान देखने को मिलेगें।
जैसा की हम आपको पहले ही बता चुकें हैं कि इस टास्क के दौरान इंडिया वाले राजा बनें हैं और सेलेब्रिटी बनें हैं रंक।
इसी दौरान बिगबॉस ने सेलेब्रिटी टीम को इंडिया वालो के खिलाफ एक सीक्रेट टास्क सौंपा, जिसे सम्पन्न करनेके बाद उन्हें उस टास्क के खत्म होने के बाद की तस्वीर भी लेनी होगी।
बीते दिन बिग बॉस में आपने देखा कि लोप और मनु पंजाबी के बीच एक धुंआधार बहस छिड़ गई। इस बहस के दौरान बाकी घरवाले बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद देर रात करण ने नवीन को मसाज दिया, जो उनके सीक्रेट टास्क का एक हिस्सा था।
वहीं दूसरी ओर मनवीर, स्वामी ओम और नितिभा एक-दुसरे से दिन के टास्क की चर्चा करते रहे। आइये आगे जानतें है शो के ताजा अपडेट


Click it and Unblock the Notifications