बिग बॉस सीज़न 1 के आर्यन वैद्य ने की दूसरी शादी, बिग बॉस के घर में अफेयर को लेकर खूब चर्चा में थे

bigg-boss-1-fame-actor-model-aryan-vaid-gets-married-second-time-to-an-american-read-details

टीवी पर बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसने आते ही पूरे देश को टीवी से चिपका दिया था। और यही कारण है कि बिग बॉस के हर सीज़न के हर प्रतिभागी को दर्शकों ने अब तक याद रखा है। बिग बॉस के पहले सीज़न के प्रतिभागी आर्यन वैद भी सबको याद ही होंगे। आर्यन वैद काफी समय से खबरों से दूर हैं लेकिन अब उनकी ज़िंदगी में एक खुशखबरी आ चुकी है।

आर्यन वैद ने दूसरी शादी कर ली है और इस बात की जानकारी, आर्यन ने एक इंटरव्यू में एक वेबसाइट को दी। आर्यन ने बताया कि उनकी पत्नी फाईनेंस के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और अमरीकी हैं। ये शादी फ्लोरिडा में हुई और ये शादी क्रिश्चियन और हिंदू परंपराओं का मेल थी।

आर्यन ने बताया कि जहां उनकी पत्नी की ओर के रीति रिवाज़ चर्च से हुए वहीं उनकी मां ने हिंदू रीति रिवाज़ से सारे पूजा पाठ विधिवत किए। गौरतलब है कि आर्यन वैद काफी समय से फ्लोरिडा में ही रहते हैं और वहां पर फिल्में बनाते हैं। आर्यन वैद टीवी और फिल्मों से काफी समय से जुड़े हुए थे।

बिग बॉस के पहले सीज़न में आर्यन वैद अपने और मॉडल अनुपमा वर्मा से अपनी नज़दीकियों के कारण काफी चर्चा में थे। उन्होंने 2006 में इस शो में हिस्सा लिया था। बिग बॉस से निकलने के बाद आर्यन वैद काफी सालों तक टीवी पर सक्रिय दिखे थे। उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू किया था एकता कपूर के सीरियल 'कहानी हमारे महाभारत की' के साथ। इस सीरियल में वो दुर्योधन की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

जहां आर्यन फिल्मों में सक्रिय होने के बाद भी ज़्यादा अच्छे किरदार नहीं निभा पाए वहीं टीवी पर उनकी पारी काफी मज़बूत रही। महाभारत के बाद आर्यन वैद ज़ी टीवी के शो रब से सोहणा इश्क में दिखाई दिए। 2014 में कलर्स के शो उड़ान में भी उन्हें एक मज़बूत किरदार मिला। आखिरी बार आर्यन वैद &टीवी के शो संतोषी मां में इंद्र देव के किरदार में नज़र आए। इस शो में ग्रेसी सिंह और रतन राजपूत मुख्य भूमिका में थीं।

अगर फिल्मों की बात करें तो आर्यन वैद ने अपने करियर की शुरूआत 2003 में की थी लेकिन उन्हें ज़्यादा पहचान नहीं मिली। वो सलमान खान की फिल्म वीर में दिखाई दिए थे और सनी देओल, बॉबी देओल, धर्मेंद्र स्टारर अपने में। आर्यन वैद की आखिरी फिल्म 2019 में आई जो कि राजा नाम की एक भोजपुरी फिल्म थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X