बिग बॉस का 21वां दिन- नकलची बंदर बने प्रतिभागी
बिग बॉस 8 के पहले टास्क से लेकर हर एक टास्क के दौरान प्रतिभागियों को लड़ते झगड़ते दिखाया गया। लेकिन अब बिग बॉस ने एक ऐसा टास्क दिया है जिसे करने के दौरान सारे प्रतिभागी मजे लेते और एक दूसरे को हंसाते दिखेंगे। इस टास्क के दौरान आर्या को एक फिल्ममेकर का किरदार निभाना है। दो घंटे के दौरान आर्या फिल्ममेकर का किरदार निभाएंगे और उस दौरान सारे प्रतिभागी एक दूसरे की नकल उतारते दिखेंगे।
प्रीतम डाएंड्रा की नकल करेंगे तो वहीं मिनिषा करिश्मा की कॉपी करती दिखेंगी। पुनीत, सुशांत की तरह फैशन करके नकल उतारते दिखेंगे। करिश्मा पुनीत की एक्टिंग करेंगी, प्रनीत, गौतम की नकल करेगें। सोनाली नताशा की नकल करेंगी और गौतम सोनाली की। उपेन को सोनी की नकल करने को कहा जाएगा। आर्या मिनिषा की नकल करेंगे और वहीं डाएंड्रा आर्या की। सोनी को प्रनीत की नकल करने को कहा जाएगा। दीपशिखा को प्रीतम की नताशा को उपेन की और सुशांत को दीपशिखा की नकल करने को कहा जाएगा।
आइये दिखाते हैं आपको बिग बॉस के आज के एपिसोड की एक झलक जिसमें बहुत सारा मजा और मस्ती होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications