बिग बॉस 8- दोस्त दोस्त ना रहा..प्यार प्यार ना रहा
बिग बॉस के घर में हर सोमवार प्रतिभागियों के रिश्तों की असलियत सामने आती है। कभी कभी दोस्तों के बीच दूरियां आ जाती हैं तो कभी कभी दूर हो चुके दो लोग करीब आ जाते हैं। इस सोमवार के एपिसोड के दौरान भी कुछ यही हुआ। एक दोस्त ने दूसरे को नॉमिनेट किया और साथ ही नॉमिनेशन के बाद वही दो लोग आपस में गले लगते भी दिखे।
उपेन जो कि आर्या के बेहद करीबी हैं उन्होंने आर्या को नॉमिनेट किया और कहा कि आर्या ने जो किया वो गलत था। नॉमिनेशन के बाद उपेन आर्या को गले लगाते दिखे औऱ साथ ही उन्होंने आर्या से कहा कि उन्होंने आर्या को नॉमिनेट क्यों किया इसके पीछे सिर्फ एक छोटी सी वजह थी। बाकी उनके दिल में उपेन को लेकर कोई बात नहीं है। रेने जो कि बिग बॉस के घर में इस वक्त सबसे तेज मानी जा रही हैं उन्होंने करिश्मा को वोट किया और साथ ही उनके मुंह पर बोला कि करिश्मा ने रेने को नॉमिनेट करने के बारे में पूछा था।
करिश्मा इस बात से परेशान थीं कि घर कई सदस्यों ने उन्हें नॉमिनेट किया। वो भी उनके और गौतम द्वारा किये गये यस व नो वाले टास्क को ध्यान में रखकर। करिश्मा और आर्या दोनों को घरवालों ने नॉमिनेट किया और उसके बाद अपने कैप्टन होने के अधिकार का प्रयोग करते हुए डाएंड्रा ने गौतम व पुनीत को नॉमिनेट किया।
कुल मिलाकर इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए काफी स्ट्रॉंग कंटस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। करिश्मा, आर्या, पुनीत व गौतम। देखना ये है कि इन पांचो में से दर्शक किसे सबसे ज्यादा वोट देकर बचाते हैं और सबसे कम वोट देकर घर से बाहर करते हैं। साथ ही मंगलवार के एपिसोड में एक नयी वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद देखिये घर का माहौल किस कदर बदलता है।


Click it and Unblock the Notifications












